एक्सप्लोरर

जब वर्ल्ड कप में 6 विकेट लेकर नेहरा ने इंग्लैंड के हाथ से छीन लिया था मैच

नेहरा का अधिकतर करियर चोटों से वजह से प्रभावित रहा. हालांकि अपने करियर के आखिरी दौर में ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट में नेहरा ने कमाल की गेंदबाजी की.

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा आज अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. आशीष नेहरा के करियर की शुरुआत 1999 में हुई थी और उन्होंने 2017 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला. आशीष नेहरा का करीब 18 साल लंबा इंटरनेशनल करियर चोटों की वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा. हालांकि 2003 के वर्ल्ड कप और 2011 के वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन में नेहरा ने अहम योगदान दिया.

नेहरा को टीम इंडिया के खिलाड़ी 'नेहरा जी' के नाम से पुकारा करते थे. नेहरा ने 1999 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया. लेकिन आशीष नेहरा को असल पहचान 2003 के वर्ल्ड कप में मिली. नेहरा ने इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप के मैच में 23 रन देकर 6 विकेट लिए. इस मैच में नेहरा ने तीन गेंदे 149 की स्पीड से फेंकी थी जो कि उस वक्त किसी भी भारतीय बॉलर द्वारा फेंकी गई सबसे तेज गेंद थी.

इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 250 रन ही बना पाई थी. लेकिन की कमाल की गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड की टीम 45.3 ओवर में 168 रन पर ही ढेर हो गई. नेहरा ने जो 6 विकेट लिए उनमें से कोई भी बल्लेबाज 20 से ज्याद रन नहीं बना पाया.

वर्ल्ड कप में शानदार रहा है रिकॉर्ड

हालांकि इसके बाद नेहरा चोट की वजह से टीम से अंदर बाहर होते रहे. लेकिन 2011 के वर्ल्ड कप में नेहरा ने एक बार फिर से शानदार वापसी की. नेहरा ने पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले 10 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट लिए. नेहरा इस मैच में भी गेंदबाजी के दौरान चोटिल हो गए थे और यह मैच उनका आखिरी वनडे साबित हुआ.

नेहरा ने इसके बाद सारा फोकस ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट पर शिफ्ट कर लिया. आईपीएल में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नेहरा ने 2016 के ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में जगह हासिल की. नेहरा इस टूर्नामेंट में भारत के सबसे कामयाब गेंदबाज साबित हुए. नेहरा की बदौलत टीम इंडिया सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही.

नेहरा ने टीम इंडिया के लिए 17 टेस्ट, 120 वनडे और 27 ट्वेंटी-ट्वेंटी मैचों में 44, 157 और 34 विकेट लिए. नेहरा 2016 में आईपीएल का खिताब जीतने वाली सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा भी रहे. पिछले साल नेहरा आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के गेंदबाजी कोच की भूमिका में नज़र आए थे.

पंजाब पुलिस के हीरो हरजीत सिंह को युवराज का सलाम, वीडियो पोस्ट कर कहा- गर्व है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
एशियन पैरा गेम्स: भारत के मेडल पर पीएम मोदी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन वायरल
एशियन पैरा गेम्स: भारत के मेडल पर पीएम मोदी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन वायरल
146 खिलाड़ी, सिर्फ 27 स्लॉट, BCCI ने जारी की 2027 के ऑक्शन की लिस्ट
146 खिलाड़ी, सिर्फ 27 स्लॉट, BCCI ने जारी की 2027 के ऑक्शन की लिस्ट

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget