एक्सप्लोरर

NAM vs Oman: नामीबिया-ओमान ने खेला टी20 विश्व कप का तीसरा सुपर ओवर, जानें बाकी दो कब और किसके बीच हुए

3rd Super Over In T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक कुल तीन सुपर ओवर खेले गए, जिसमें तीसरा 2024 के टूर्नामेंट में नामीबिया और ओमान के बीच हुआ.

All Super Over In T20 World Cup: नामीबिया और ओमान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का तीसरा मुकाबला खेला गया. इस मैच का नतीजा सुपर ओवर के ज़रिए निकला, जिसमें नामीबिया ने जीत दर्ज की. यह टी20 विश्व कप के इतिहास का तीसरा सुपर ओवर रहा, जबकि 2012 के बाद यह पहला सुपर ओवर था. तो आइए जानते हैं नामीबिया और ओमान के बीच खेले हुए सुपर ओवर से पहले कब-कब बाकी के दो सुपर ओवर हुए. 

2012 में हुआ था पहला और दूसरा सुपर ओवर 

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप का पहला सुपर ओवर 2012 के टूर्नामेंट हुआ था, जो श्रीलंका और न्यूज़ीलैंड के बीच खेला गया था. फिर टूर्नामेंट का दूसरा सुपर ओवर भी 2012 में ही हुआ था, जो पहले सुपर ओवर के सिर्फ पांच दिन बाद खेला गया था. दूसरा सुपर ओवर न्यूज़ीलैंड और वेस्टइंडीज़ के बीच हुआ. शुरुआती दोनों सुपर ओवर में न्यूज़ीलैंड शामिल रही. 

1- श्रीलंका बनाम न्यूज़ीलैंड 

टी20 विश्व कप का पहला सुपर ओवर 2012 के संस्करण में 27 सितंबर को श्रीलंका और न्यूज़ीलैंड के बीच खेला गया. इस सुपर ओवर में श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 13/1 रन बनाए थे. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूज़ीलैंड की टीम 7/1 ही स्कोर कर सकी थी. इस तरह श्रीलंका ने पहला सुपर जीता था. 

2- वेस्टइंडीज़ बनाम न्यूज़ीलैंड 

टी20 विश्व कप का दूसरा सुपर भी 2012 में ही खेला गया था. दूसरा सुपर ओवर वेस्टइंडीज़ और श्रीलंका बीच खेला गया था, जो पहले सुपर ओवर के सिर्फ पांच दिन बाद 01 अक्टूबर को हुआ था. इस सुपर ओवर में न्यूज़ीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 17 रन बनाए थे. जवाब में वेस्टइंडीज़ ने 5 गेंदों में ही जीत दर्ज कर ली थी. 

2007 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुआ था बॉल आउट 

गौरतलब है कि 2007 यानी टी20 वर्ल्ड कप के पहले संस्करण में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में बॉल आउट देखने मिला था. दरअसल 2007 के टी20 विश्व कप में मैच टाई होने के बाद बॉल आउट के ज़रिए नतीजा निकाले जाने का नियम था. इसमें दोनों टीमों के गेंदबाज़ों को 1-1 ओवर दिया जाता था, जिसमें गेंदबाजों को सिर्फ स्टंप हिट करने होते थे. जो ज़्यादा स्टंप हिट करता था वो टीम जीत जाती थी. बॉल आउट में इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ 3-0 से जीत दर्ज की थी. 

 

ये भी पढ़ें...

T20 World Cup 2024: टीम इंडिया का एक फैसला पाकिस्तान पर पड़ जाएगा भारी? ट्रंप कार्ड साबित होंगे ये गेंदबाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्यों भारत-इंग्लैंड पांचवें टी20 का समय पर नहीं हो सका टॉस? बारिश, रोशनी या खराब आउटफील्ड नहीं है वजह
क्यों भारत-इंग्लैंड पांचवें टी20 का समय पर नहीं हो सका टॉस? बारिश, रोशनी या खराब आउटफील्ड नहीं है वजह
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
टीम इंडिया में होंगे 7 बदलाव, फिर इंग्लैंड से बदला लेगा भारत; 3-0 से पटखनी देना होगा मकसद!
टीम इंडिया में होंगे 7 बदलाव, फिर इंग्लैंड से बदला लेगा भारत; 3-0 से पटखनी देना होगा मकसद!
सूर्यकुमार यादव की 'कप्तान' वाली टी-शर्ट पर मचा भयंकर बवाल, लोग बोले- BCCI और...
सूर्यकुमार यादव की 'कप्तान' वाली टी-शर्ट पर मचा भयंकर बवाल, लोग बोले- BCCI और

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget