एक्सप्लोरर

Muttiah Muralitharan On Rashid Khan: महान ऑफ स्पिनर Muttiah Muralitharan ने Rashid Khan को लेकर किया ये बड़ा खुलासा

IPL 2021: राशिद (Rashid Khan) आईपीएल में हैदराबाद फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करते हैं और मुरलीधरन ने उनके साथ काफी काम किया है.

Rashid Khan: श्रीलंका के महान ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन (Muttiah Muralitharan) का मानना है कि राशिद खान (Rashid Khan) बल्लेबाजों को खेलने के लिए ज्यादा समय नहीं देते हैं जो उन्हें खेल के सबसे छोटे फोर्मेट में सफल गेंदबाज बनाता है. मुरलीधरन (Muttiah Muralitharan) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सनराइजर्स हैदराबाद के स्पिन गेंदबाजी सलाहकार हैं. राशिद (Rashid Khan) आईपीएल में हैदराबाद फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करते हैं और मुरलीधरन ने उनके साथ काफी काम किया है. 

पूर्व श्रीलंकाई स्पिनर मुरलीधरन दुनिया के सबसे दिग्गज स्पिन गेंदबाजों में से एक माने जाते हैं. उनके नाम 133 टेस्ट मैचों में 800 विकेट, जबकि 350 वनडे मुकाबलों में 535 विकेट दर्ज है. वहीं, 12 टी-20 मुकाबलों की बात की जाए तो उनके नाम 13 विकेट हैं.

ईएसपीएनक्रिकइंफो के ऑन द बॉल कार्यक्रम में अपनी टीम के सबसे खतरनाक गेंदबाज राशिद के बारे में पूछे जाने पर मुरलीधरन ने कहा, "राशिद तेज गति से गेंदबाजी करते हैं. बहुत कम बार आपको उनके खिलाफ आसानी से खेलने का मौका मिलता है. अगर वह छोटी गेंद भी डाले तो आप उस पर प्रहार नहीं कर सकते. अगर आप उनकी गुगली को हाथों से पढ़ने में चूके तो आप फंस जाओगे और यह उनकी खासियत है."

यह पूछे जाने पर कि क्या मुरलीधरन नेट्स में पीछे खड़े रहकर राशिद की गेंदों को पढ़ पाते हैं, उन्होंने कहा, "मैं अपनी पूरी जि़ंदगी में नंबर 10 और 11 का बल्लेबाज रहा हूं. मैं दूसरे गेंदबाजों को नहीं पढ़ पाता था तो मैं राशिद जैसे बढ़िया गेंदबाज को कैसे पढ़ पाऊंगा. उन्हें हाथ से पढ़ पाना बहुत कठिन है. कभी-कभी अच्छे भारतीय बल्लेबाज उनकी गेंदों को पढ़ लेते हैं लेकिन ऐसा हर बार नहीं होता. विदेशी बल्लेबाज उनके सामने चकमा खा जाते हैं. अगर आप उनकी गेंद को पिच से पढ़ने की कोशिश करोगे तो बहुत देर हो जाएगी."

हैदराबाद की टीम आईपीएल 2021 की अंक तालिका में फिलहाल सात मैचों में एक जीत और छह हार के साथ दो अंक लेकर सबसे नीचे आठवें स्थान पर है. हैदराबाद का आईपीएल के इस सीजन के दूसरे चरण में सामना बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स से होगा.

ये भी पढ़ें:

IPL 2021 PBKS vs RR: Arshdeep Singh ने झटके पांच विकेट, राजस्थान की टीम 185 रनों पर सिमटी

Happy Birthday Chris Gayle: विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के 42वें जन्मदिन पर युवराज सिंह ने खास अंदाज में दी बधाई, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

David Warner Case: डेविड वार्नर ने कोर्ट में क्या कुछ कहा? लगा था ये गंभीर आरोप
डेविड वार्नर ने कोर्ट में क्या कुछ कहा? लगा था ये गंभीर आरोप
शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी, डेविड वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म, इस दिन सुनाई जाएगी सजा
शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी, डेविड वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म, इस दिन सुनाई जाएगी सजा
Zimbabwe T20 Squad vs India: भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे स्क्वॉड का ऐलान, देखें कौन-कौन शामिल
भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे स्क्वॉड का ऐलान, देखें कौन-कौन शामिल
WI VS NZ: 'हमने इस सीरीज में जबरदस्त लड़ाई लड़ी', पांचवें वनडे में जीत के बाद बोले कप्तान शाई होप
'हमने इस सीरीज में जबरदस्त लड़ाई लड़ी', पांचवें वनडे में जीत के बाद बोले कप्तान शाई होप

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget