एक्सप्लोरर

BANvSL: रहीम के आतिशी अर्धशतक की मदद से बांग्लादेश हासिल किया चौथे सबसे बड़ा लक्ष्य

मुश्फिकुर रहीम के आतिशी अर्धशतक की मदद से बांग्लादेश की टीम ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर ट्राई सीरीज़ में जान डाल दी है. मुश्फिकुर रहीम (नाबाद 72) की आतिशी पारी से बांग्लादेशी टीम ने असंभव से दिख रहे लक्ष्य को हासिल कर ट्राई सीरीज़ में खुद को जिंदा रखा है.

नई दिल्ली/कोलंबो: मुश्फिकुर रहीम के आतिशी अर्धशतक की मदद से बांग्लादेश की टीम ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर ट्राई सीरीज़ में जान डाल दी है. मुश्फिकुर रहीम (नाबाद 72) की आतिशी पारी से बांग्लादेशी टीम ने असंभव से दिख रहे लक्ष्य को हासिल कर ट्राई सीरीज़ में खुद को जिंदा रखा है. बांग्लादेश का ये चेज़ टी20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में चौथा सबसे सफल है जबकि एशियाई देशों में ये सर्वश्रेष्ठ है.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने कुसल परेरा (74) और कुसल मेंडिस (57) की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए. इस लक्ष्य को बांग्लादेश ने पांच विकेट के नुकसान पर 19.4 ओवरों में हासिल कर लिया.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश ने पारी की शुरूआत अच्छी की थी. तमीम इकबाल (47) और लिटन दास (43) ने पहले विकेट के लिए 74 रनों की शानदार अर्धशतकीय साझेदारी की, लेकिन नुवान प्रदीप ने इस साझेदारी को आगे नहीं बढ़ने दिया. उन्होंने लिटन को पगबाधा कर मेहमान टीम का पहला विकेट गिरा दिया.

इसके बाद, 100 के स्कोर पर थिसारा परेरा ने तमीम को पवेलियन का रास्ता दिखाया. बांग्लादेश ने अपना दूसरा अहम विकेट खो दिया.

तमीम के आउट होने के बाद रहीम और सौम्य सरकार (24) ने बांग्लादेश की पारी को संभाला और 51 रनों की अच्छी अर्धशतकीय साझेदारी कर उसे लक्ष्य तक पहुंचाने की कोशिश की.

इस कोशिश पर एक बार फिर नुवान ने पानी फेरा. उन्होंने सरकार को अपनी ही गेंद पर लपक कर बांग्लादेश का तीसरा विकेट भी गिरा दिया.

रहीम ने इसके बाद कप्तान महमुदुल्लाह (20) के साथ 42 रन जोड़ते हुए स्कोर 193 तक पहुंचा दिया. इसी स्कोर पर दुश्मंथा चमीरा ने महमुदुल्लाह को मेंडिस के हाथों कैच आउट करवाया.

बांग्लादेश अपने लक्ष्य के करीब थी. एक समय पर उसे 10 गेंदों में 18 रनों की जरूरत थी और रहीम एकमात्र आस बनकर पिच पर टिके हुए थे. 197 के स्कोर पर सब्बीर रहमान बिना खाता खोले रन आउट हो गए.

रहीम पिच के एक छोर पर टीम की पारी संभाले हुए थे और उनकी बल्लेबाजी का नतीजा ही था कि बांग्लादेश को सात गेंदों में केवल 10 रन बनाने थे.

विकेटकीपर रहीम ने अपनी अच्छी बल्लेबाजी के दम पर निर्धारित 20 ओवरों की समाप्ति के लिए बचीं दो गेंदों से पहले ही बांग्लादेश को 215 रनों के लक्ष्य तक पहुंचाकर उसे पहली जीत की सौगात दी. मुश्फिकुर ने 35 गेंदों का सामना कर पांच चौके और चार छक्के लगाए.

इस पारी में श्रीलंका के लिए नुवान ने सबसे अधिक दो विकेट लिए, चमीरा और थिसारा को एक-एक सफलता मिली.

इससे पहले, श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 56 के स्कोर पर दानुश्का गुनाथीलका (26) के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया. उन्हें मुस्ताफिजुर ने बोल्ड किया.

गुनाथीलका के पवेलियन लौटने के बाद मेंडिस और परेरा ने दूसरे विकेट के लिए 85 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम का स्कोर 141 तक पहुंचाया. इसी स्कोर पर कप्तान महमुदुल्ला की गेंद पर कुसल सब्बीर रहमान के हाथों लपके गए.

महमुदुल्ला ने 142 के स्कोर पर सब्बीर के ही हाथों दासुन शनाका पवेलियन की राह दिखाई. शनाका ने खाता भी नहीं खोल पाए थे. इसके बाद आए कप्तान दिनेश चंडीमल (2) भी सस्ते में निपट गए. उन्हें तस्किन अहमद की गेंद पर सब्बीर ने ही लपका.

यहां कुसल के साथ उपुल थारंगा (नाबाद 32) ने टीम की कमान संभाली और 55 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को 200 के पार पहुंचाया. मुस्ताफिजुर ने इस साझेदारी को आगे नहीं बढ़ने दिया. वह भी सब्बीर के हाथों कैच आउट होकर पवेलियन लौटे.

इसके बाद, 206 के स्कोर पर मुस्ताफिजुर ने थिसारा परेरा को खाता खोलने का मौका दिए बगैर नजमुल इस्लाम के हाथों कैच आउट कराया.

थारंगा अब भी नाबाद थे. उन्होंने नाबाद रहते हुए श्रीलंका की पारी जीवन मेंडिस (नाबाद 6) के साथ निर्धारित ओवरों की समाप्ति तक बिना कोई विकेट गंवाए 214 के स्कोर तक पहुंचाई.

इस पारी में बांग्लादेश के लिए मुस्ताफिजुर ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए, वहीं महमुदुल्लाह को दो और तस्किन अहमद को एक सफलता मिली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट
2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट
श्रीलंका के बाद बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया, सामने आया बहुत बड़ा अपडेट
श्रीलंका के बाद बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया, सामने आया बहुत बड़ा अपडेट
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget