एक्सप्लोरर

MIvCSK: रोहित शर्मा और गेंदबाज़ों ने आईपीएल 11 में मुंबई को दिया 'जीवनदान'

अपने पहले छह में से 5 मुकाबले गंवाकर मुश्किल में फंसी मुंबई की टीम को एक नया जीवन मिल गया है. कप्तान रोहित शर्मा(नाबाद 56) की बेहतरीन बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ों के कमाल से मुंबई ने आईपीएल सीज़न 11 की दूसरी जीत दर्ज कर ली है.

नई दिल्ली/पुणे: अपने पहले छह में से 5 मुकाबले गंवाकर मुश्किल में फंसी मुंबई की टीम को एक नया जीवन मिल गया है. कप्तान रोहित शर्मा(नाबाद 56) की बेहतरीन बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ों के कमाल से मुंबई ने आईपीएल सीज़न 11 की दूसरी जीत दर्ज कर ली है.

चेन्नई ने एमसीए स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई के सामने 170 रनों की चुनौती रखी थी, जिसे मुंबई ने दो गेंद बाकी रहते हुए दो विकेट खोकर हासिल कर लिया. यह मुंबई की सात मैचों में दूसरी जीत है.

चेन्नई के लिए सुरेश रैना ने नाबाद 75 रनों की पारी खेली, लेकिन उनकी इस पारी पर रोहित की पारी भारी पड़ गई. रोहित के अलावा इविन लुइस ने 47 और सूर्यकुमार यादव ने 44 रन बनाए.

लुइस और सूर्यकुमार ने मुंबई को शानदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 9.5 ओवरों में 69 रन बनाए. हरभजन ने सूर्यकुमार को आउट कर मुंबई को पहला झटका दिया. सूर्यकुमार ने 34 गेंदों का सामना किया और अपनी पारी में पांच चौके तथा एक छक्का लगाया.

ड्वायन ब्रावो ने लुइस को अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया और 128 के कुल स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. लुइस ने रोहित के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत की राह पर बनाए रखा. लुइस ने अपनी पारी में 43 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और दो छक्के लगाए.

यहां से रोहित को हार्दिक पांड्या (नाबाद 13) का साथ मिला और दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी कर टीम को इस सीजन में दूसरी जीत दिलाई. रोहित ने अपनी पारी में 33 गेंदों का सामना किया और तीन चौके और दो छक्के लगाए.

इससे पहले, रैना के शानदार अर्धशतक और अंबाती रायुडू (46) की उपायोगी पारी के बावजूद मुंबई ने चेन्नई को 20 ओवरों में पांच विकेट पर 169 रनों पर ही रोक दिया.

एक समय लग रहा था कि चेन्नई आराम से 180 से 190 का स्कोर छू लेगी लेकिन अंतिम चार ओवरों में उसने सिर्फ 38 रन बटोरे और तीन विकेट गंवा दिए जिससे वह 200 के करीब नहीं पहुंच सकी.

रैना ने 47 गेंदों पर छह चौके और चार छक्के लगाए और नाबाद रहे. रैना का सत्र का यह दूसरा अर्धशतक है.

मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. चेन्नई ने अपना पहला विकेट 26 के कुल स्कोर पर शेन वाटसन (12) के रूप में खो दिया. वाटसन को क्रूणाल पांड्या ने मयंक मरक डे के हाथों कैच कराया.

वाटसन के आउट हाने के बाद रैना और रायुडू ने दूसरे विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी की. क्रूणाल ने रायुडू को अर्धशतक से महरूम रखा और 74 के कुल स्कोर पर बैन कटिंग के हाथों कैच करा पवेलियन की राह दिखाई. उन्होंने 35 गेंदों की पारी में दो चौके और चार छक्के लगाए.

इसके बाद रैना ने महेंद्र सिंह धौनी (26) के साथ भी तीसरे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी निभाई. धौनी 17.1वें ओवर में 143 के कुल स्कोर पर आउट हुए. उन्होंने 21 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्का लगाया. धौनी मैक्लेघन का शिकार बने. इसके एक गेंद बाद ही मैक्लेनेघन ने ड्वायन ब्रावो (0) को भी मरक डे के हाथों कैच आउट करा दिया.

सैम बिलिंग्स ने तीन रन बनाए. उनके रूप में चेन्नई ने अपना पांचवां विकेट खोया.

मुंबई के लिए मैक्लेघन ने 26 रन देकर दो विकेट, क्रूणाल ने 32 रन देकर दो सफलताएं हासिल की. हार्दिक पांड्या के हिस्से एक विकेट आया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget