एक्सप्लोरर

MI vs CSK: सांसे रोक देने वाले मैच में मुंबई ने चेन्नई को हराया, पोलार्ड ने खेली तूफानी पारी

MI vs CSK: मुंबई के लिए कीरन पोलार्ड ने सिर्फ 34 गेंदो में नाबाद 87 रनों की अद्भुत पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके और आठ छक्के निकले.

MI vs CSK: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2021 के 27वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को चार विकेट से हरा दिया. चेन्नई ने पहले खेलते हुए बल्लेबाज़ों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत 20 ओवर में चार विकेट पर 218 रन बनाए थे. इसके जवाब में मुंबई ने कीरन पोलार्ड की अद्भुत पारी की बदौलत अंतिम गेंद पर लक्ष्य का पीछा कर लिया. 

मुंबई का आईपीएल के इतिहास में यह सर्वाधिक सफल रन चेज़ है. इससे पहले मुंबई इंडियंस ने कभी भी 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा नहीं किया था. मुंबई की इस जीत के हीरो रहे कीरन पोलार्ड. उन्होंने सिर्फ 34 गेंदो में नाबाद 87 रनों की अद्भुत पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके और आठ छक्के निकले. वहीं इससे पहले पोलार्ड ने गेंदबाजी में दो विकेट भी लिए थे. उनके इस प्रदर्शन की वजह से उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला. 

इससे पहले चेन्नई से मिले 219 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने मुंबई को रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई थी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 7.4 ओवर में 71 रन जोड़े. रोहित 24 गेंदो में 35 रन बनाकर कैच आउट हुए. उन्होंने चार चौके और एक छक्का लगाया. वहीं डिकॉक ने 28 गेंदो में 38 रनों की पारी खेली. उन्होंने भी चार चौके और एक छक्का जड़ा. 

इन दोनों के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव भी तीन रन बनाकर चलते बने. उन्हें रविंद्र जडेजा ने आउट किया. 10वें ओवर में 81 रनों पर तीन विकेट गिर जाने के बाद कीरन पोलार्ड और क्रुणाल पांड्या ने 89 रनों की साझेदारी की. हालांकि, इस साझेदारी में ज्यादा रन पोलार्ड के रहे. 

क्रुणाल 23 गेंदो में दो चौके और दो छक्कों के साथ 32 रन बनाकर आउट हुए. लेकिन पोलार्ड ने एक छोर से चेन्नई के गेंदबाजों पर अटैक जारी रखा और चेन्नई के मुंह से जीत छीन ली. उन्होंने सिर्फ 34 गेंदो में नाबाद 87 रनों की अद्भुत पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके और आठ छक्के निकले. इसके अलावा हार्दिक पांड्या ने सात गेंदो में दो छक्कों की बदौलत 16 रन बनाए. 

वहीं चेन्नई के लिए सैम कर्रन ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने अपने चार ओवर में 34 रन देकर तीन विकेट चटकाए. वहीं मोईन अली ने एक ओवर में एक रन देकर एक विकेट हासिल किया. 

रायडू ने खेली थी शानदार पारी 

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. पहले ही ओवर में रुतुराज गायकवाड़ चार रन बनाकर कैच आउट हो गए. हालांकि, इसके बाद फाफ डू प्लेसिस और मोईन अली ने मुंबई के गेंदबाजों पर धावा बोल दिया. 

अली ने सिर्फ 36 गेंदो में ताबड़तोड़ 58 रन बनाए. अपनी इस पारी में उन्होंने पांच चौके और पांच छक्के जड़े. वहीं प्लेसिस ने 28 गेंदो में दो चौके और चार छक्कों के साथ 50 रनों की बेहतरीन पारी खेली. अली को बुमराह ने पवेलियन भेजा. इसके बाद पोलार्ड ने प्लेसिस को कैच आउट कराया.

इन दोनों के आउट होने के बाद सुरेश रैना भी दो रन बनाकर चलते बने. 12 ओवर में 116 रनों चेन्नई ने अपने चार विकेट गवां दिए थे. लेकिन इसके बाद अंबाती रायडू ने मैच का रुख ही पलट दिया. 

रायडू ने सिर्फ 27 गेंदो में नाबाद 72 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने चार चौके और सात छक्के लगाए. इसके अलावा रविंद्र जडेजा 22 गेंदो में 22 रन बनाकर नाबाद रहे. 

वहीं मुंबई के लिए कीरन पोलार्ड ने दो ओवर में 12 रन देकर दो विकेट चटकाए. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट को एक-एक सफलता मिली. हालांकि, बुमराह ने अपने चार ओवर में 56 रन लुटा दिए. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भुवनेश्वर कुमार समेत तीन दिग्गज जिन्हें IPL 2026 के बाद टीम इंडिया में जरूर आना चाहिए
भुवनेश्वर कुमार समेत तीन दिग्गज जिन्हें IPL 2026 के बाद टीम इंडिया में जरूर आना चाहिए
डिलीट हुआ हार्दिक पांड्या का इंस्टाग्राम अकाउंट? सर्च करने पर नहीं खुल रहा पेज
डिलीट हुआ हार्दिक पांड्या का इंस्टाग्राम अकाउंट? सर्च करने पर नहीं खुल रहा पेज
'वैभव सूर्यवंशी अभी तैयार नहीं', आखिर ऐसा क्यों बोले सौरव गांगुली? होश उड़ा देगा बयान
'वैभव सूर्यवंशी अभी तैयार नहीं', आखिर ऐसा क्यों बोले सौरव गांगुली? होश उड़ा देगा बयान
वैभव सूर्यवंशी से डरे हुए हैं पैट कमिंस, एलिमिनेटर मैच से पहले बोले- प्लान 'सी' और प्लान 'बी'
वैभव सूर्यवंशी से डरे हुए हैं पैट कमिंस, एलिमिनेटर मैच से पहले बोले- प्लान 'सी' और प्लान 'बी'

वीडियोज

Bollywood News: रामचरण की ‘पेड्डी’ के प्रमोशन में बवाल, भोपाल से बेंगलुरु तक हाई वोल्टेज ड्रामा (27.05.26)
Jackie Shroff ने बताया ‘Bhidu’ का असली मतलब, पर्यावरण और पेड़ लगाने को लेकर की खास अपील
Bakrid 2026: Varanasi में नगर निगम का बड़ा एक्शन, बंद कराई बकरा मंडी | Qurbani Controversy |Breaking
Honda City facelift 2026 HEV hybrid first look | #honda #hondacity #autolive
The Most Affordable Chetak | #chetak #bajajchetak #affordable #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बकरीद से पहले तनाव क्यों? मुंबई में चाकूबाजी, जयपुर में जुबान काटने की धमकी और UP में सख्त पाबंदियों समेत कहां क्या बवाल
बकरीद से पहले तनाव क्यों? मुंबई में चाकूबाजी और UP में सख्त पाबंदियों समेत कहां क्या
कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में कांग्रेस? राहुल गांधी के करीबी नेता के बयान से मची हलचल
कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में कांग्रेस? राहुल गांधी के करीबी नेता के बयान से मची हलचल
नीट पेपर लीक विवाद पर कमेंट की वजह से विशाल ददलानी को इंडियन आइडल से निकाला गया? कंपोजर ने किया रिएक्ट
नीट पेपर लीक विवाद पर कमेंट की वजह से विशाल ददलानी को इंडियन आइडल से निकाला गया?
केरलम के पूर्व सीएम पी. विजयन के घर ईडी रेड का विरोध, CPM वर्कर्स ने गाड़ियों पर किया हमला, देखें Video
पूर्व सीएम पी. विजयन के घर ईडी रेड का विरोध, CPM वर्कर्स ने गाड़ियों पर किया हमला, देखें Video
IPL 2027 में चेन्नई के कोच बनकर लौटेंगे एमएस धोनी! CSK ने दिया बड़ा हिंट; रिटायरमेंट कंफर्म?
IPL 2027 में चेन्नई के कोच बनकर लौटेंगे एमएस धोनी! CSK ने दिया बड़ा हिंट; रिटायरमेंट कंफर्म?
ममता बनर्जी की करीबी काकोली घोष दस्तीदार ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, शुभेंदु अधिकारी से भेंट के बाद लिया फैसला
ममता की करीबी काकोली घोष का पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा, शुभेंदु से मुलाकात के बाद लिया फैसला
Explained: US-ईरान जंग के तीन महीने पूरे! कैसे होर्मुज से दुनिया की नसों में घुला जहर, भारत पर चौतरफा मार और IMF की चौंकाने वाली रिपोर्ट
ईरान जंग के तीन महीनों में कैसे होर्मुज से दुनिया में घुला जहर? भारत पर चौतरफा मार, IMF की...
बहू को ससुराल में 'एडजस्ट' करने की सलाह देना क्रूरता नहीं, आपसी रंजिश के लिए कानून का दुरुपयोग गलत : सुप्रीम कोर्ट
बहू को ससुराल में 'एडजस्ट' करने की सलाह देना क्रूरता नहीं, आपसी रंजिश के लिए कानून का दुरुपयोग गलत : सुप्रीम कोर्ट
Embed widget