एक्सप्लोरर

'धोनी समझ गए थे कि क्रिकेट उनके लिए सबकुछ नहीं, क्योंकि...', IPL से पहले जहीर खान ने क्यों कहा ऐसा

भारत को आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जिताने वाले 42 साल के एमएस धोनी आईपीएल 2024 के आगामी सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालेंगे. धोनी ने चार साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था.

Zaheer Khan on MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है. जहीर खान ने कहा कि एमएस धोनी के लिए क्रिकेट महत्वपूर्ण है, लेकिन ‘सब कुछ’ नहीं और यह धोनी ने काफी पहले ही समझ लिया था. 

अपनी कप्तानी में भारत को आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जिताने वाले 42 साल के एमएस धोनी आईपीएल 2024 के आगामी सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालेंगे. धोनी ने चार साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. 

जहीर खान ने जियो सिनेमा पर धोनी पर बने एक एपिसोड में कहा, "एमएस धोनी ने काफी पहले समझ लिया था कि उनके भीतर क्रिकेट का जुनून है और यह उनके जीवन का अहम हिस्सा है, लेकिन यही सबकुछ नहीं है."

भारत को टी20, वनडे विश्व कप जिताने, टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक तक पहुंचाने के अलावा धोनी ने सीएसके को पांच आईपीएल खिताब भी जिताए हैं. वह 2008 में पहले सीजन से सीएसके के कप्तान हैं. जहीर ने कहा, "जब आप खेल रहे होते हैं तो खेल से स्विच ऑफ होना बहुत महत्वपूर्ण है. क्रिकेट ही सबकुछ नहीं है. हर क्रिकेटर को इसका सामना करना होता है."

उन्होंने आगे कहा, "जब आप खेल से अलग होते हैं तो बहुत विकल्प नहीं होते. हमने कई खिलाड़ियों को रिटायर होने के बाद संघर्ष करते देखा है, क्योंकि वे अपना सब कुछ खेल को दे देते हैं और जब खेल से अलग होते हैं तो उन्हें समझ नहीं आता कि क्या करें. धोनी खेल से इतर भी चीजें करते रहते हैं. मसलन उन्हें बाइक्स का शौक है और उस पर रिसर्च करते रहते हैं."

धोनी के बारे में भारत और सीएसके के पूर्व हरफनमौला सुरेश रैना ने कहा कि वह चाहते हैं कि धोनी अगले पांच साल और आईपीएल खेलें. उन्होंने कहा, "सबसे बड़ा सवाल यह है कि उनका अगला कप्तान कौन होगा. धोनी कप्तानी छोड़ भी देते हैं तो डगआउट में बतौर मानसिक दृढता कोच या ऐसे ही रहें, लेकिन सवाल यह है कि वह बतौर कप्तान किसे तैयार करेंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
6,6,6,6,4,4,4,4..., पहली इंटरनेशनल फिफ्टी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; सब पीछे छूटे
6,6,6,6,4,4,4,4..., पहली इंटरनेशनल फिफ्टी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; सब पीछे छूटे

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget