एक्सप्लोरर

MS Dhoni ODI Debut match: धोनी ने आज ही के दिन किया था इंटरनेशनल वनडे में डेब्यू, पहले मैच में जीरो पर हो गए थे आउट

धोनी ने 23 दिसंबर 2004 को बांग्लादेश के साथ हुए मैच से इंटरनेशनल मैचों में डेब्यू किया था.

Dhoni ODI Debut Match Team India: महेन्द्र सिंह धोनी का नाम उन कप्तानों की लिस्ट में हमेशा शामिल रहेगा, जिन्होंने टीम इंडिया को नए मुकाम पर पहुंचाया. धोनी ने भारत को विश्व कप में जीत दिलाने के साथ-साथ टी20 विश्व कप में भी जीत दिलाई और चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बनाया. लेकिन उनका इंटरनेशनल मैचों में डेब्यू अच्छा नहीं रहा था. धोनी साल 2004 में आज (23 दिसंबर) ही के दिन वनडे इंटरनेशनल में डेब्यू किया था. वे डेब्यू मैच में जीरो रन पर आउट हो गए थे. इसके बाद दूसरे वनडे में 12 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन लय पकड़ने के बाद वे रुके नहीं और कई बार भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया.

दरअसल साल 2004 में टीम इंडिया, बांग्लादेश दौरे पर गई थी. यहां उसने तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली. इस सीरीज के लिए महेन्द्र सिंह धोनी को भी टीम में चुना गया. धोनी इंटरनेशनल डेब्यू के लिए तैयार थे. वे 23 दिसंबर को चटगांव में खेले गए वनडे में बैटिंग करने उतरे और पहली ही गेंद पर रन आउट हो गए. इसके बाद 26 दिसंबर को ढाका में दूसरा वनडे खेला गया. इसमें धोनी ने 11 गेंदों का सामना करते हुए दो चौकों की मदद से 12 रन बनाए और फिर मशर्फे मुर्जता की गेंद पर कैच आउट हो कर पवेलियन लौट गए. इसके बाद तीसरे वनडे में वे 7 रन बनाकर नाबाद रहे. धोनी ने एक छक्का भी जड़ा.

2004 के बांग्लादेश दौरे के बाद धोनी ने लय पकड़ने में समय लिया और इसके बाद वे खुलकर खेले. वे ऐसा खेले कि उनकी कप्तानी ने टीम इंडिया आईसीसी के तीनों बड़े टूर्नामेंट्स में जीत दिला दी. भारत ने धोनी की कप्तानी में साल 2007 में टी20 विश्वकप जीता. इसके बाद साल 2011 में वनडे विश्वकप जीता और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया चैंपियन बनी. 

अगर धोनी के ओवर ऑल रिकॉर्ड पर नजर डालें तो उन्होंने 90 टेस्ट मैचों में 4876 रन बनाए हैं. इस दौरान धोनी ने 6 शतक और 33 अर्धशतक लगाए. माही ने 350 वनडे मैचों में 10773 रन बनाए हैं. वनडे में धोनी ने 10 शतक और 73 अर्धशतक लगाए हैं. उन्होंने टी20 इंटरनेशनल के 98 मैचों में 1617 रन बनाए हैं. उनका विकेटकीपिंग रिकॉर्ड भी तगड़ा रहा है. धोनी ने टेस्ट मैचों में 38, वनडे में 123 और टी20 में 34 स्टम्प्स किए हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
Watch: ईशान किशन का 'मॉन्स्टर सिक्स', चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर चली गई गेंद, देखें वीडियो
ईशान किशन का 'मॉन्स्टर सिक्स', चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर चली गई गेंद
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
IND vs WI 5th T20I Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget