एक्सप्लोरर

झारखंड के लिए मैदान में उतरेंगे धोनी, इस T20 टूर्नामेंट पर है नजर

एमएस धोनी पिछले कुछ महीनों से लगातार रांची में झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रहे हैं और अब अपने राज्य की क्रिकेट टीम के लिए कुछ करना चाहते हैं.

कोरोनावायरस के कारण दुनियाभर में लोग घरों में बंद होने को मजबूर हैं. साथ ही खेलों पर भी इसका असर पड़ा है. सभी तरह के खेल स्थगित हैं. इंडियन प्रीमियर लीग भी बीते हफ्ते अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई. ऐसे में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की मैदान में वापसी भी अगले कुछ वक्त तक टल गई है और अब धोनी की निगाहें घरेलू टूर्नामेंट में पर हैं, जहां वो अपने प्रदेश की ओर से खेल सकते हैं.

स्पोर्ट्सकीड़ा की रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी अब बीसीसीआई के घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हिस्सा लेने पर विचार कर रहे हैं. आईपीएल से अलग इस टूर्नामेंट में बीसीसीआई से जुड़े सभी राज्य संघों की टीमें हिस्सा लेती हैं.

स्पोर्ट्सकीड़ा ने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया कि धोनी JSCA अध्यक्ष और अन्य सदस्यों के संपर्क में हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, धोनी ने अपने गृह राज्य की टीम से 2020-21 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलने की इच्छा जताई है. सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि धोनी ने हमेशा से झारखंड क्रिकेट के लिए कुछ करने की इच्छा जताई है और ये भी उसी का हिस्सा है. माना जा रहा है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद धोनी इस पर कोई फैसला लेंगे.

JSCA स्टेडियम में प्रैक्टिस करते रहे धोनी

पिछले साल वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच के बाद से ही क्रिकेट से दूर चल रहे धोनी अक्सर रांची में JSCA के स्टेडियम में प्रैक्टिस करते रहे हैं.

लॉकडाउन शुरु होने से पहले तक धोनी चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में अपनी आईपीएल टीम के साथियों के साथ मिलकर अभ्यास में जुटे हुए थे. 13 मार्च को पहली बार 15 अप्रैल तक आईपीएल टाले जाने के बाद ही चेन्नई की टीम ने अपना प्रैक्टिस कैंप रोक दिया था और धोनी वापस रांची लौट आए थे.

सैयद मुश्ताक ट्रॉफी हर साल दिसंबर-जनवरी के आस-पास खेली जाती है और धोनी इसे अगले साल होने वाले आईपीएल सीजन की तैयारी के तौर पर इस्तेमाल करना चाहते हैं.

कभी धोनी को बाल काटते हुए देखा है? वायरल हुआ 10 साल पुराना वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wimbledon Final: वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget