एक्सप्लोरर

Watch: कार से जाते वक्त धोनी का फैंस के साथ दिखा मस्ती भरा अंदाज, देखें वीडियो

MS Dhoni: घुटने की सर्जरी के बाद से रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे महेंद्र सिंह धोनी का अब रांची में एक कार से जाते वक्त एक फैन के साथ बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है.

MS Dhoni Interacts With His Fans: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को अपनी कप्तानी में विजेता बनाने के बाद से महेंद्र सिंह धोनी रांची में अपने घर पर परिवार के साथ समय बिता रहे हैं. इस बीच धोनी के कई वीडियो सामने आए हैं जिसमें वह फैंस के साथ नजर आए या फिर विंटेज कार चला रहे हैं. आईपीएल सीजन खत्म होने के ठीक बाद धोनी ने अपने घुटने का ऑपरेशन कराया था और इस समय वह रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं.

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान को इस बीच रांची में कई बार घूमते हुए देखा गया. इसी बीच जब वह पिछले हफ्ते विंटेज कार पोनटाइक फायरबर्ड (1973) चलाते दिखे तो उसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ था. अब धोनी का एक फैन के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह उससे बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं.

धोनी इस वीडियो में जहां अपनी कार में बैठे हुए हैं. वहीं जब बाइक पर सवार 2 फैंस ने उनकी विक्ट्री साइन के साथ फोटो खींचने का आग्रह किया तो धोनी ने तुरंत उनकी बात मान ली. धोनी इस दौरान कार की पैसेंजर सीट पर बैठे हुए थे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by WhistlePoduArmy® CSK Fan Club (@cskfansofficial)

आईपीएल के अगले सीजन में बढ़ी धोनी के खेलने की उम्मीद

महेंद्र सिंह धोनी का बतौर कप्तान आईपीएल के 16वें सीजन में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था. घुटने की तकलीफ के बावजूद धोनी ने एक भी मैच मिस नहीं करते हुए सभी में कप्तानी की और टीम को अंत में विजेता बनाया. अब साल 2024 में होने वाले अगले आईपीएल सीजन में भी धोनी के खेलने की उम्मीद काफी बढ़ गई है. उनके घुटने का ऑपरेशन पूरी तरह से सफल होने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि वह अगले सीजन भी चेन्नई की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं.

 

यह भी पढ़ें...

Asian Games: एशियन गेम्स में नहीं चुने जाने पर शिखर धवन को लगा था झटका, ऋतुराज गायकवाड़ को लेकर बोले...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
कोच गंभीर पर कब गिरेगी गाज, कब नींद से जागेगी BCCI? क्या अगरकर से भी पूछा जाएगा सवाल
कोच गंभीर पर कब गिरेगी गाज, कब नींद से जागेगी BCCI? क्या अगरकर से भी पूछा जाएगा सवाल
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
भारत-इंग्लैंड पांचवें टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, बटलर-ब्रूक ने रचा इतिहास; 1605 दिन की बादशाहत खत्म
भारत-इंग्लैंड पांचवें टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, बटलर-ब्रूक ने रचा इतिहास; 1605 दिन की बादशाहत खत्म

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की धौंस को भारत ने दिखाया ठेंगा, जून में रूस से खरीदा रिकॉर्ड कच्चा तेल, बना दूसरा सबसे बड़ा इंपोर्टर
ट्रंप की धौंस को भारत ने दिखाया ठेंगा, जून में रूस से खरीदा रिकॉर्ड तेल, बना दूसरा सबसे बड़ा इंपोर्टर
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, बेटा भी हुआ घायल, क्या है पूरा मामला
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की US में गोली मारकर हत्या, बेटा भी घायल, क्या है पूरा मामला
Best Roti for Health: मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget