एक्सप्लोरर

दीपक चाहर ने धोनी के खिलाफ बॉलिंग के लिए धोनी से ही मांगे टिप्स, मिला शानदार जवाब, देखें वीडियो

स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड में एक फैन ने दीपक चाहर से पूछा कि वह धोनी के सामने किस तरह की गेंदबाज़ी करेंगे. इस पर चाहर ने बताया कि कुछ दिनों पहले उन्होंने भी धोनी से यही सवाल किया था. इस पर धोनी ने उन्हें मज़ेदार जवाब दिया था.

नई दिल्ली: अपनी शानदार कप्तानी, बेहतरीन विकेटकीपिंग और विस्फोटक बल्लेबाज़ी के साथ-साथ गेंदबाज़ों को खास टिप्स देने के लिए पहचाने जाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी फिलहाल 2019 क्रिकेट विश्व कप के बाद से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं. चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी की कप्तानी में खेलने वाले तेज़ गेंदबाज़ दीपक चहर ने जब हाल ही में धोनी से उनके खिलाफ गेंदबाज़ी करने के टिप्स मांगे तो उन्होंने मज़ेदार जवाब दिया. धोनी के साथ इस किस्से के बारे में चहर ने स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड में बताया.

चहर ने बताया मज़ेदार किस्सा 

आपको बता दें कि क्रिकेट कनेक्टेड में जब एक फैन ने चहर से पूछा कि वह डेथ ओवरों में धोनी के खिलाफ कैसी गेंदबाज़ी करेंगे? इस पर चहर ने बताया कि चार दिन पहले ही उन्होंने धोनी से यह सवाल किया था कि उनके खिलाफ कैसी गेंदबाज़ी करनी चाहिए.

चहर ने कहा, ''मैंने माही भाई से चार दिन पहले यही सवाल पूछा था। उन्होंने कहा था कि नकल बॉल बढ़िया विकल्प है, लेकिन मैं जानता हूं कि नकल बॉल को वह आसानी से सीमा पार पहुंचा सकते हैं। तब मैंने कहा कि वाइड यॉर्कर और वाइड स्लोवर बाउंसर भी उनके खिलाफ बढ़िया विकल्प हो सकते हैं, तो उन्होंने कहा शुक्रिया मुझे बताने के लिए। नीलामी आने वाली है।''

क्रिकेट को लेकर माही भाई का ज्ञान शानदार है- चाहर 

चहर ने शो में धोनी की काफी तारीफ भी की. उन्होंने कहा, ''माही भाई को सब जानते हैं कि वह कितने कूल हैं। उनका क्रिकेट को लेकर ज्ञान शानदार है। लंबे समय से कप्तानी करने के कारण वह जानते हैं कि आगे क्या होने वाला है और उसी हिसाब से तैयारी करते हैं। वह जानते हैं कि किस खिलाड़ी का इस्तेमाल कैसे करना है, जो कि एक कप्तान का सबसे बड़ा गुण होता है।''

बता दें कि चहर के साथ इस शो में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान और जतिन सप्रू मौजूद थे. शो में इरफान ने भी धोनी की काफी तारीफ की.

सचिन तेंदुलकर ने फैंस को दिया फिटनेस का संदेश, रस्सी कूदते हुए शेयर किया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुमराह पर छक्के लगाकर बनाई डॉक्यूमेंट्री, अब विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ साहिबजादा फरहान ने लिखी किताब?
पहले बनाई डॉक्यूमेंट्री, अब विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ साहिबजादा फरहान ने लिखी किताब?
Watch: पापा बनने वाले हैं टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव, बेबी शॉवर का वीडियो वायरल
पापा बनने वाले हैं टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव, बेबी शॉवर का वीडियो वायरल
Watch: गर्लफ्रेंड माहिका संग महंगी कार में ड्राइव पर निकले हार्दिक पांड्या, कीमत PSL प्राइज मनी से 3 गुना ज्यादा 
माहिका संग महंगी कार में ड्राइव पर निकले हार्दिक पांड्या, कीमत PSL प्राइज मनी से 3 गुना ज्यादा 
'किस्मत के भरोसे चल...', वैभव सूर्यवंशी को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
'किस्मत के भरोसे चल...', वैभव सूर्यवंशी को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर का बड़ा बयान

वीडियोज

LPG Gas Crisis: LPG Supply अब बिना रुकावट? 24 घंटे का इंतजार बस! | Strait of Hormuz
Election Date Announcement: बंगाल में किसका चलेगा दांव? ममता के लिए क्या है चुनौती? | Mamata
LPG Gas Crisis: आ रहे 'शिवालिक-नंदादेवी'..चंद घंटे बाद...'सिलेंडर संकट' समाप्त! | Indian Ship
Iran Israel War: IRGC की इजरायल को खुली धमकी..Netanyahu को मारने की खाई कसम! | Khamenei | Trump
Iran Israel War: ईरान की बरसती मिसाइलों का खौफनाक वीडियो..हैरान कर देगा! | Khamenei | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या होर्मुज में युद्धपोत भेजेंगे चीन और ब्रिटेन? ईरान के खिलाफ ट्रंप की अपील पर आया जवाब
क्या होर्मुज में युद्धपोत भेजेंगे चीन और ब्रिटेन? ईरान के खिलाफ ट्रंप की अपील पर आया जवाब
'कुंभ से मेट्रो तक...हमने पहले किया', मुंबई में मंच से सपा चीफ ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
'कुंभ से मेट्रो तक...हमने पहले किया', मुंबई में मंच से सपा चीफ ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
Congress On Election: बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा; रन आउट पर मजेदार पोस्ट वायरल
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा
‘जो दिखेगा वो बिकेगा’, कैमरा देखते ही अवनीत कौर ने टॉप को किया नीचे, वीडियो वायरल
‘जो दिखेगा वो बिकेगा’, कैमरा देखते ही अवनीत कौर ने टॉप को किया नीचे, वीडियो वायरल
Donald Trump Statement: 'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
Israel-US Iran War Live: खर्ग द्वीप पर अमेरिका ने मचाई तबाही तो बौखलाया ईरान, मिडिल ईस्ट में US ठिकानों पर बरपाया कहर
Live: खर्ग द्वीप पर US ने मचाई तबाही तो बौखलाया ईरान, अमेरिकी ठिकानों पर बरपाया कहर
बुक नहीं हो रहा भारत गैस का सिलेंडर तो न हो परेशान, नोट कर लें ये नंबर
बुक नहीं हो रहा भारत गैस का सिलेंडर तो न हो परेशान, नोट कर लें ये नंबर
Embed widget