एक्सप्लोरर

धोनी ने पूरा किया अपना वादा, मिलिट्री ट्रेनिंग के लिए पैराशूट रेजिमेंट के साथ जुड़े

धोनी ने अपना वादा पूरे करते हुए मिलिट्री रेजिमेंट के साथ जुड़ गए हैं. वो विंडीज दौरे से इसलिए बाहर हुए थे ताकि 2 महीने के लिए वो पैराशूट रेजिमेंट के साथ ट्रेनिंग कर सके.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दो महीने की ट्रेनिंग के लिए भारतीय सेना की पैराशूट रेजिमेंट के साथ जुड़ गए हैं. धोनी बुधवार को पैराशूट रेजिमेंट की बटालियन में शामिल हुए, जिसका हेडक्वार्टर बेंगलुरू में है. एक करीबी सूत्र ने बताया कि धोनी लंबे सयम से इस बारे में विचार कर रहे थे. सूत्र ने कहा, "जैसे धोनी भारतीय क्रिकेट के महानतम सेवकों में से एक हैं, वैसे ही सेना के लिए उनका प्यार भी जगजाहिर है. वह लंबे समय से अपनी रेजिमेंट के साथ समय बिताने के बारे में सोच रहे थे लेकिन क्रिकेट के कारण वह ऐसा नहीं कर पा रहे थे." सूत्र ने कहा, "इससे युवाओं में सेना को लेकर जागरुकता फैलेगी और यही धोनी चाहते हैं." उन्होंने बताया, "धोनी की ट्रेनिंग कश्मीर में 31 जुलाई से 15 अगस्त तक होगी. उनकी बटालियन विक्टर फोर्स के हिस्से के रूप में कश्मीर में स्थित है. वह पेट्रोलिंग, गार्ड एवं पोस्ट ड्यूटी करेंगे और सैनिकों के साथ ही रहेंगे. सेना मुख्यालय ने इसकी अनुमति दे दी है." 38 वषीय धोनी पैराशूट रेजिमेंट (106 पैरा टीए बटालियन) की प्रादेशिक सेना इकाई में लेफ्टिनेंट कर्नल की पोस्ट पर मौजूद हैं. उन्हें भारतीय सेना ने 2011 में यह सम्मान दिया था. इसके अलावा, अभिनव बिंद्रा और दीपक राव को भी यह सम्मान दिया गया था. धोनी 2015 में एक क्वालीफाइड पैराट्रपर बने. उन्होंने आगरा स्थित ट्रेनिंग कैम्प में ट्रेनिंग के रूप में आर्मी के विमान से पांच बार पैराशूट के साथ कूद लगाई. इससे पहले, धोनी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले तीन टी-20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच की सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget