एक्सप्लोरर

MS Dhoni: अलकराज ने ज्वेरेव को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, मैच देखने पहुंचे थे धोनी

MS Dhoni: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अमेरिका में चल रहे यूएस ओपन 2023 का लुत्फ उठाते दिखे. वह कार्लोस अलकराज और अलेक्जेंडर ज्वेरेव का मुकाबला देखने पहुंचे थे.

MS Dhoni Watching US Open 2023: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय छुट्टियां मनाने अमेरिका गए हुए हैं. इस बीच यूएस ओपन के मैच का लुत्फ उठाते हुए धोनी का वीडियो सामने आया है. टूर्नामेंट के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर ने इस वीडियो को पोस्ट किया. धोनी यूएस ओपन में गत चैंपियन कार्लोस अलकराज और अजेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले को देखने पहुंचे थे.

कार्लोस अलकराज ने इस मुकाबले में ज्वेरेव को 6-3, 6-2 और 6-4 से मात देने के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया. अब कार्लोस अलकराज का सेमीफाइनल में सामना नंबर 3 सीड और 2021 यूएस ओपन का खिताब जीतने वाले डेनियल मेदवेदेव से होगा. साल 2018 के बाद पहली बार यूएस ओपन में 3 पूर्व विजेताओं ने सेमीफाइनल में अपनी जगह को बनाया है.

महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बात की जाए तो आईपीएल 2023 का सीजन खत्म होने के बाद उनके घुटने का ऑपरेशन हुआ था. इसके बाद अगले कुछ महीने धोनी ने रिहैब में बिताए और अब वह पूरी तरह से फिट हैं. धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आईपीएल के 16वें सीजन के खिताब को अपने नाम किया था. इस समय चेन्नई सर्वाधिक आईपीएल खिताब जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस के साथ पहले स्थान पर मौजूद है.

आईपीएल के अगले सीजन में फैंस को धोनी के खेलने की उम्मीद

इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन की तैयारी अभी से कई फ्रेंचाइजियों ने कर दी है. वहीं फैंस को इस बात की पूरी उम्मीद है कि धोनी साल 2024 में खेले जाने वाले आईपीएल सीजन में खेलते हुए दिखाई देंगे. 16वें सीजन के खत्म होने के बाद धोनी ने भी अपने बयान में कहा था कि उनके पास अगले सीजन में खेलने या ना खेलने का फैसला लेने के लिए अभी काफी समय है.

 

यह भी पढ़ें...

Asia Cup 2023: सभी टीमों पर भारी पड़ रहे पाकिस्तान के खिलाड़ी, इस मामले में पीछे छूटा भारत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?
कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?
टेस्ट मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
टेस्ट मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget