एक्सप्लोरर

भारत के इन दो दिग्गजों ने 15 अगस्त को क्रिकेट से कहा अलविदा, एक ने भारत को जिताईं 3 ICC ट्रॉफी

15 August Independence Day: साल 2020 में 15 अगस्त के दिन भारत के 2 क्रिकेटरों ने संन्यास का एलान किया था. ये दोनों क्रिकेटर बेहद अच्छे मित्र हैं.

MS Dhoni Suresh Raina Retirement 15 August: क्रिकेट जगत में दोस्ती के कई खूबसूरत उदाहरण देखने को मिलते रहे हैं. मगर एमएस धोनी और सुरेश रैना की फ्रेंडशिप बदस्तूर कायम है. उनकी दोस्ती केवल मैदान तक ही सीमित नहीं है क्योंकि वे क्रिकेट से बाहरी दुनिया में भी बहुत करीब हैं. उनका दोस्ताना ऐसा है कि एक तरफ धोनी को 'थाला' वहीं दूसरी ओर रैना को 'चिन्ना थाला' के नाम से जाना जाता है.

कब रखी गई दोस्ती की नींव?

सुरेश रैना अपनी किताब (ऑटोबायोग्राफी) में लिखते हैं कि उनकी एमएस धोनी के साथ दोस्ती की नींव 2005 दिलीप ट्रॉफी के दौरान रखी गई थी. उन दिनों फरवरी 2005 में ग्वालियर में एक मैच खेला जा रहा था, जिसमें धोनी के आत्मविश्वास, खुद पर निर्भरता और खेलने के आक्रामक स्टाइल से रैना बहुत प्रभावित हुए थे. उसके बाद इंडिया की सीनियर टीम के लिए बैंगलोर में लगाए गए कैम्प में भी दोनों साथ दिखे थे. समय बीतने के साथ उनकी दोस्ती इतनी बढ़ी कि उन्होंने कमरा भी शेयर करना शुरू कर दिया था.

धोनी और रैना, 15 अगस्त को हुए रिटायर

एमएस धोनी ने आखिरी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच जुलाई 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. उन्हें क्रिकेट से दूर रहते एक साल से ज्यादा समय बीत चुका था, तभी 2020 में 15 अगस्त यानी भारत के स्वतंत्रता दिवस पर एमएस धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके अपने संन्यास का एलान कर दिया था. अभी क्रिकेट जगत धोनी के संन्यास की खबर से उबर नहीं पाया था, तभी कुछ घंटों बाद ही सुरेश रैना ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. उन्होंने कैप्शन के माध्यम से बताया कि वो क्रिकेट को अलविदा कह रहे हैं.

क्यों ली थी 15 अगस्त के दिन रिटायरमेंट

सुरेश रैना ने काफी समय पहले एक मीडिया इंटरव्यू में 15 अगस्त के दिन संन्यास का कारण बताते हुए कहा था कि, "हमने पहले ही 15 अगस्त के दिन संन्यास लेने का मन बना लिया था. धोनी का जर्सी नंबर 7 है, मेरा जर्सी नंबर 3 है. दोनों को मिलाकर 73 बनता है और 15 अगस्त 2020 के दिन भारत को स्वतंत्र हुए 73 साल पूरे हुए थे. मेरे हिसाब से संन्यास के लिए उससे बेहतर दिन कोई नहीं हो सकता था."

सुरेश रैना 2011 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे. मगर एमएस धोनी की एक कप्तान के रूप में उपलब्धियां बहुत कुछ बयां करती हैं. धोनी को 2007 टी20 वर्ल्ड कप के समय कप्तानी सौंपी गई थी और उन्होंने भारत को विश्व विजेता बनाकर ही दम लिया. इसके अलावा धोनी की कप्तानी में भारत 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी भी जीता था.

यह भी पढ़ें:

क्रिकेट प्रेमियों की लगी लॉटरी, महज 50 रुपये में मिल रहा टिकट; लंच और चाय की सुविधा भी उपलब्ध

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
IND vs ZIM 2nd T20 में टॉस जीते तो इतिहास रच देंगे श्रेयस अय्यर, बन जाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड
IND vs ZIM 2nd T20 में टॉस जीते तो इतिहास रच देंगे श्रेयस अय्यर, बन जाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड
2027 वर्ल्ड कप के लिए भुवनेश्वर कुमार पर दांव लगाना चाहते हैं आर अश्विन, अनुभवी पेसर के समर्थन में दिया बड़ा बयान
2027 वर्ल्ड कप के लिए भुवनेश्वर कुमार पर दांव लगाना चाहते हैं आर अश्विन, अनुभवी पेसर के समर्थन में दिया बड़ा बयान
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
साहिल के बाद अब इन छात्राओं को मीडिया के सामने लाए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जानें कौन हैं?
साहिल के बाद अब इन छात्राओं को मीडिया के सामने लाए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जानें कौन हैं?
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget