एक्सप्लोरर

साल 2017 में सबसे अधिक रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज़

साल 2017 अब अपने अंतिम चरण में है, इस साल क्रिकेट जगत ने कई ऊंचाईयां देखी. लेकिन क्रिकेट के मैदान पर छक्के और चौकों के बिना मज़ा अधूरा सा रहता है. इसीलिए इस साल भी इस खेल में बल्लेबाज़ों का बोलबाला रहा.

नई दिल्ली: साल 2017 अब अपने अंतिम चरण में है, इस साल क्रिकेट जगत ने कई ऊंचाईयां देखी. लेकिन क्रिकेट के मैदान पर छक्के और चौकों के बिना मज़ा अधूरा सा रहता है. इसीलिए इस साल भी इस खेल में बल्लेबाज़ों का बोलबाला रहा.

साल 2017 में वैसे तो ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज़ों ने अपना लोहा मनवाया लेकिन भारतीय कप्तान विराट कोहली के आगे सभी बल्लेबाज़ पानी भरते नज़र आए.

हाल ही में शादी के बंधन में भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए ये साल किसे सपने से कम नहीं रहा. विराट कोहली इस साल टेस्ट, वनडे और टी20 में कुल मिलाकर सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ रहे. विराट कोहली ने इस साल ऐसा मकाम छू लिया जो बल्लेबाज़ दशकों में छू पाते हैं. अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में एक साल में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों के मामले में विराट तीसरे पायदान पर आ गए हैं.

जबकि एक-एक फॉर्मेट की बात की जाए तो वनडे क्रिकेट में विराट, टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ जबकि टी20 फॉर्मेट में वेस्टइंडीज़ के विस्फोटक बल्लेबाज़ इविन लुइस सबसे आगे रहे.

आइये एक नज़र डालें इस साल सबसे अधिक रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज़ों पर:

1. विराट कोहली: विराट कोहली ने इस साल तीनों फॉर्मेट में कुल मिलाकर 2818 रन बनाए हैं, जो कि एक कैलेंडर इयर में तीसरा सबसे अधिक स्कोर है. जबकि किसी भी साल में भारत की तरफ से ये सबसे अधिक है. विराट ने इस साल टेस्ट, वनडे और टी20 में कुल मिलाकर 11 शतक और 10 अर्धशतकों के साथ ये कारनामा किया. वनडे में उन्होंने 1460, टेस्ट में 1059 और टी20 क्रिकेट में 299 रन बनाए.

साल 2017 में सबसे अधिक रन बनाने वाले विराट कोहली के इस कारनामे के आसपास भी कोई बल्लेबाज़ नज़र नहीं आता. 

साल 2017 में सबसे अधिक रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज़

2. हाशिम आमला: दक्षिण अफ्रीकी सुपर रन-मशीन हाशिम आमला इस साल दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं. उनके लिए ये उपलब्धि इसलिए भी बड़ी है क्योंकि वो टेस्ट, वनडे या टी20 किसी भी फॉर्मेट में टॉप-5 बल्लेबाज़ों में नहीं है लेकिन उसके बावजूद वो तीनों फॉर्मेट को मिलाकर इस साल सबसे अधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं.

उन्होंने इस साल 50 से ज्यादा के औसत से 2073 रन बनाए हैं. टेस्ट में उन्होंने 3 शतकों के साथ 942, टी20 में 269 और वनडे क्रिकेट में 3 शतकों के साथ 862 रन बनाए हैं. हालांकि हाशिम इस साल तीनों फॉर्मेट में विराट से बहुत पीछे नज़र आए. 

साल 2017 में सबसे अधिक रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज़

3. जो रूट: इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट का बल्ला भी साल 2017 में देखने वालो के लिए दर्शनीय रहा. जो रूट इस पूरे साल सबसे अधिक रन बनाने वालो की लिस्ट में आगे पीछे होते रहे. रूट ने इस साल 58 के बेहतरीन औसत से 4 शतकों के साथ 2031 रन बनाए.

मौजूदा समय में रूट की कप्तानी वाली इंग्लिश टीम ऑस्ट्रेलिया में एशेज़ सीरीज़ 3-0 से गंवा चुकी है. 

साल 2017 में सबसे अधिक रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज़

4. निरोशन डिकवेला: भले ही इस साल श्रीलंकाई टीम के सितारे गर्दिश में नज़र आए हों लेकिन श्रीलंकाई विकेटकीपर बल्लेबाज़ निरोशन डिकवेला ने अपने देश के क्रिकेट फैंस को खुशी मनाने के कुछ लम्हे दिए. निरोशन इस साल सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की लिस्ट में चौथे पायदान पर रहे.

उन्होंने इस साल 35 से अधिक के औसत से सभी फॉर्मेट में 2 शतकों के साथ 1806 रन बनाए हैं. युवा बल्लेबाज़ डिकवेला ने साल 2014 में अपने करियर का आगाज़ किया था.

5. फाफ डू प्लेसिस: इस लिस्ट में विराट और जो रूट के बाद एक और कप्तान अपनी मौजूदगी दर्ज करवाने में कामयाब रहे हैं. जी हां, हम बात कर रहे हैं साउथ अफ्रीकी कप्तान फाफ डू प्लेसिस की. डू प्लेसिस ने इस साल तीनों फॉर्मेट में मिलाकर 1709 रन बनाए हैं. जिस दौरान उनका बल्लेबाज़ी औसत 53 से ज्यादा का रहा. 

साल 2017 में सबसे अधिक रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज़

इस साल के बल्लेबाज़ों को लेकर अगर बात की जाए तो विराट कोहली की तुलना में कोई भी बल्लेबाज़ उनके इर्द-गिर्द भी नहीं दिखता. इस साल बल्लेबाज़ों के मामले में अगर बात की जाए तो विराट कोहली ने सबको पीछे छोड़ते हुए नंबर 1 का स्पॉट हासिल किया है.

नोट: ये तमाम आंकड़े 21 दिसंबर 2017 तक के मैचों के आधार पर हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया में होंगे 7 बदलाव, फिर इंग्लैंड से बदला लेगा भारत; 3-0 से पटखनी देना होगा मकसद!
टीम इंडिया में होंगे 7 बदलाव, फिर इंग्लैंड से बदला लेगा भारत; 3-0 से पटखनी देना होगा मकसद!
सूर्यकुमार यादव की 'कप्तान' वाली टी-शर्ट पर मचा भयंकर बवाल, लोग बोले- BCCI और...
सूर्यकुमार यादव की 'कप्तान' वाली टी-शर्ट पर मचा भयंकर बवाल, लोग बोले- BCCI और
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
क्यों किसी भी सीरीज से पहले संजय बांगड़ के साथ प्रैक्टिस करते हैं विराट कोहली? खुद दिया इसका जवाब
क्यों किसी भी सीरीज से पहले संजय बांगड़ के साथ प्रैक्टिस करते हैं विराट कोहली? खुद दिया इसका जवाब

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget