एक्सप्लोरर

मोंटी पनेसर बोले- इंग्लैंड के खिलाफ घातक साबित होगा यह भारतीय ऑलराउंडर, प्लेइंग इलेवन में मिलनी चाहिए जगह

मोंटी पनेसर ने कहा, "रविंद्र जडेजा शानदार प्रदर्शन करेंगे. भारत से बाहर विदेशों में वह बेहतरीन गेंदबाजी करते हैं. मुझे उम्मीद है कि वह इंग्लिश परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन करेंगे."

इंग्लैंड के बाएं हाथ के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने कहा है कि इंग्लैंड दौरे पर होने वाली आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत को ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को जरूर टीम में शामिल करना चाहिए, क्योंकि जडेजा इंग्लिश परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं. भारत को अगस्त में इंग्लैंड दौरे पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जोकि चार अगस्त से शुरू होगी. 

पनेसर ने वीडियो मैसेजिंग के जरिए फैन्स तक पहुंचाने के लिए सेलीब्रिटी कॉमर्स के क्षेत्र में एशिया के सबसे बड़े प्लेटफॉर्म-गोनट्स के एक कार्यक्रम में कहा, "रविंद्र जडेजा शानदार प्रदर्शन करेंगे. भारत से बाहर विदेशों में वह बेहतरीन गेंदबाजी करते हैं. मुझे उम्मीद है कि वह इंग्लिश परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन करेंगे."

गौरतलब है कि पनेसर ने इससे पहले कहा था कि भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 5-0 से जीतेगी, लेकिन अब उनका कहना है कि भारत मेजबान इंग्लैंड पर क्लीन स्वीप नहीं कर पाएगा. हालांकि, उन्होंने कहा कि भारतीय टीम आगामी सीरीज जीत सकती है. क्योंकि उसके पास अच्छे तेज गेंदबाज और अनुभवी बल्लेबाज हैं. 

पनेसर ने कहा, "मुझे लगता है कि इस बार इसका संबंध मौसम से है, लेकिन भारत की यह टीम भी काफी मजबूत है. उनके पास अच्छे तेज गेंदबाज हैं, वे स्विंग गेंद को बेहतर तरीके से खेलते हैं और उनके स्पिनरों के पास इस बात का बेहतर विकल्प है कि कैसे अच्छा प्रदर्शन किया जाए. मौजूदा भारतीय टीम बहुत अच्छा खेल रही है. वह 5-0 से नहीं, लेकिन सीरीज जरूर जीतेगी."

39 साल के पनेसर ने कहा कि इंग्लैंड की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड किस तरह से प्रदर्शन करते हैं. उन्होंने कहा, "मैं समझता हूं कि इंग्लैंड की टीम इंग्लैंड में बहुत अच्छी है. हालांकि, यह काफी दिलचस्प सीरीज होने वाली है. हमें यह देखना होगा कि जेम्स एंडरसन और स्टुर्ट ब्रॉड किस तरह का प्रदर्शन करते हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 से पहले CSK में शामिल हुआ इंग्लैंड का दिग्गज; चेन्नई के फैसले से हर कोई होगा हैरान
IPL 2026 से पहले CSK में शामिल हुआ इंग्लैंड का दिग्गज; चेन्नई के फैसले से हर कोई होगा हैरान
IPL करियर की पहली गेंद पर सिक्स लगाने वाले 10 बल्लेबाज, लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी समेत 4 भारतीय
IPL करियर की पहली गेंद पर सिक्स लगाने वाले 10 बल्लेबाज, लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी समेत 4 भारतीय
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
ये नो बॉल का बाप है, पाकिस्तानी गेंदबाज अख्तर ने किया बड़ा ब्लंडर, तस्वीर वायरल
ये नो बॉल का बाप है, पाकिस्तानी गेंदबाज अख्तर ने किया बड़ा ब्लंडर, तस्वीर वायरल

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
Embed widget