एक्सप्लोरर

शमी के टीम में ना होने पर कोच ने जाहिर की हैरानी

World Cup 2019: मोहम्मद शमी को श्रीलंका के खिलाफ मैच में भी नहीं चुना गया था. तब विराट कोहली का कहना था कि उन्हें आराम दिया गया है.

World Cup 2019: वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में टीम इंडिया की टक्कर न्यूजीलैंड से हो रही है. विराट कोहली ने आज फिर से मोहम्मद शमी को टीम में शामिल नहीं करने का फैसला किया. विराट कोहली अपने इस फैसले को लेकर ना सिर्फ फैंस के गुस्से का शिकार हुए बल्कि मोहम्मद शमी के कोच बदरुद्दीन सिद्दिकी ने भी हैरानी जाहिर की है. मोहम्मद शमी को शुरुआती मैचों से भी टीम से बाहर रखा गया था, लेकिन बाद में मौका मिलने पर उन्होंने चार मैचों में 14 विकेट लिए हैं. श्रीलंका के खिलाफ खेले गए अंतिम लीग मैच में भी उन्हें अंतिम-11 में नहीं चुना गया था लेकिन तब यह माना गया था कि उन्हें आराम दिया गया है. बदरुद्दीन ने कहा कि वह शमी को सेमीफाइनल में टीम में न लिए जाने से हैरान हैं. बदरुद्दीन ने कहा, "मैं हैरान हूं. जिसने चार मैचों में 14 विकेट लिए हैं उसे आप कैसे बाहर रख सकते हैं? आप एक तेज गेंदबाज से और क्या उम्मीद रखते हैं. मुझे लगा था कि श्रीलंका के खिलाफ आराम दिया है इसका मतलब है कि नॉकआउट मैचों में उन्हें तरोताजा रखने की कोशिश की जा रही है, लेकिन मेरा आंकलन साफ तौर पर गलत साबित हुआ." उनसे जब पूछा गया कि शमी की बल्लेबाजी एक कारण हो सकती है क्योंकि अंत में भुवनेश्वर कुमार रन कर सकते हैं? इस पर कोच ने कहा, "सच में ? अगर आप शमी और भुवनेश्वर की बल्लेबाजी के भरोसे हो तो फिर हम हर सूरत में मैच हारेंगे. ईमानदारी से कहूं तो, अगर शीर्ष-6 आपके लिए रन नहीं कर सकते तो बाकी के बल्लेबाज भी नहीं कर सकते. टूर्नामेंट की शुरुआत में उन्हें मौका नहीं दिया गया था लेकिन बाद में जब उन्हें मौका मिला तो उन्होंने अपने आप को साबित किया है." कोच ने साथ ही शमी को चोट की आशंका को भी खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा, "मैंने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मैच के बाद उनसे अंतिम बार बात की थी. मुझे लगता है कि जिस लय में वो गेंदबाजी कर रहा था वो यह बताने के लिए काफी थी कि वह पूरी तरह से फिट हैं. अगर उन्हें कल या एक दिन पहले कोई नई चोट लगी हो तो इसके बारे में मुझे नहीं पता."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ZIM 1st T20 Playing 11: मिडिल आर्डर और ऑलराउंडर्स बनीं समस्या, वैभव सूर्यवंशी की होगी वापसी? देखें भारत की संभावित प्लेइंग-XI
मिडिल आर्डर और ऑलराउंडर्स बनीं समस्या, वैभव सूर्यवंशी की होगी वापसी? देखें भारत की संभावित Playing XI
3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी
3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
'हालिया हार से टीम इंडिया को जरूरी 'रियलिटी चेक' मिला.., इस पूर्व क्रिकेटर ने जिम्बाब्वे सीरीज से पहले क्या कुछ कहा
'हालिया हार से टीम इंडिया को जरूरी 'रियलिटी चेक' मिला.., इस पूर्व क्रिकेटर ने जिम्बाब्वे सीरीज से पहले क्या कुछ कहा

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget