एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले रणजी में प्रेक्टिस कर जाएंगे मोहम्मद शमी

ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में हाथ आज़माएंगे मोहम्मद शमी.

इंग्लैंड के खिलाफ भले ही टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज़ गंवा दी हो लेकिन फिर भी गेंदबाज़ों ने शानदार गेंदबाज़ी की और ये बता दिया कि अब भारत विदेशों में अपनी गेंदबाज़ी के नाम से जाना जाएगा.

इंग्लैंड दौरे पर भारतीय गेंदबाज़ों का प्रदर्शन इतना शानदार रहा कि अब ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम की चिंताएं बढ़ी हुई हैं जबकि भारतीय टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है.

इंग्लैंड में जिन गेंदबाज़ों ने बेमिसाल प्रदर्शन किया उनमें से एक रहे मोहम्मद शमी. शमी ने ना सिर्फ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज़ में 16 विकेट चटकाए. बल्कि इंग्लैंड को कई मौकों पर मुश्किल में फंसाकर रखा. अब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने से पहले शमी ने ये भी बता दिया है कि वो वीडियो देखकर ऑस्ट्रेलिया दौरे ती तैयारी कर रहे हैं.

इतना ही नहीं अब शमी ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले यहीं रणजी ट्रॉफी में बंगाल के लिए खेलकर ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे. शमी बंगाल की तरफ से केरल के खिलाफ 20 से 23 नवंबर के बीच रणजी ट्राफी मैच में खेल सकते हैं.

आस्ट्रेलिया दौरे के लिये टेस्ट टीम में चुने गये शमी ईडन गार्डन्स में तीसरे दौर के इस रणजी मैच के बाद आस्ट्रेलिया रवाना हो जाएंगे.

बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने यहां कहा, ‘‘शमी ने खेलने में दिलचस्पी दिखायी है. यह बंगाल की टीम के लिये अच्छी बात है.’’

वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू श्रृंखला खेलने के बाद लौटे शमी सोमवार को बंगाल रणजी टीम के अपने साथियों से मिलने के लिये पहुंचे. बंगाल यहां मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी मैच खेल रहा है.

गांगुली ने कहा, ‘‘हमने पहले मैच से पूर्व ही उसे टीम में रखने के लिये पत्र लिखा था कि लेकिन उसके साथ फिटनेस संबंधी कुछ मसले थे जिनके लिये उसे उपचार करवाना पड़ा. अगर वह खेलता है तो यह अच्छा होगा.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीनियर वर्ल्ड फेंसिंग चैंपियनशिप में तनिक्षा खत्री और प्राची लोहान ने रचा इतिहास, भारत को दिलाई बड़ी उपलब्धि
सीनियर वर्ल्ड फेंसिंग चैंपियनशिप में तनिक्षा खत्री और प्राची लोहान ने रचा इतिहास, भारत को दिलाई बड़ी उपलब्धि
Asian Games 2026 Cricket Schedule: Asian Games 2026 के ड्रा और ग्रुप की घोषणा, एक बार होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला! जानिए पूरी डिटेल
Asian Games 2026 के ड्रा और ग्रुप की घोषणा, एक बार होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला! जानिए पूरी डिटेल
Vaibhav Sooryavanshi: 'मेरी और रिंकू भैया की कुछ बात हुई थी तो...' फिफ्टी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने खोला राज
'मेरी और रिंकू भैया की कुछ बात हुई थी तो...' फिफ्टी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने खोला राज
जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड
जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
CJP Jantar Mantar Protest Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी, CJP-सरकार की बैठक जारी
Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी, CJP-सरकार की बैठक जारी
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
Embed widget