एक्सप्लोरर

14 महीने बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापस लौटे मोहम्मद शमी, जानें पहले मुकाबले में कैसा रहा प्रदर्शन

Mohammed Shami: मोहम्मद शमी की अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी हो चुकी है. उन्होंने करीब 14 महीनों के बाद पहला अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला खेला. तो आइए जानते हैं वापसी पर उनका प्रदर्शन कैसा रहा.

Mohammed Shami Return Performance: मोहम्मद शमी की करीब 14 महीने बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी हुई. भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले के जरिए शमी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एक बार फिर कदम रखा. फैंस सीरीज के पहले ही मुकाबले से शमी की वापसी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन तीसरे मुकाबले में उनका इंतजार खत्म हुआ. तो आइए जानते हैं कि वापसी के बाद शमी का प्रदर्शन कैसा रहा. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर भी सबकी नजरें शमी पर टिकी हुई हैं. 

बता दें कि शमी ने राजकोट में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे टी20 से पहले अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला नवंबर, 2023 में वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के रूप में खेला था. वर्ल्ड कप में शमी को एड़ी की इंजरी हुई थी, जिसके बाद 2024 की शुरुआत में उन्होंने सर्जरी करवाई. शमी ने नवंबर, 2024 में घरेलू क्रिकेट के जरिए पेशेवर क्रिकेट में वापसी कर ली थी, लेकिन टीम इंडिया में उनका वापस आना बाकी था. 

अब इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में खेले गए तीसरे टी20 के जरिए शमी टीम इंडिया में वापस लौटे और करीब 14 महीनों के बाद उन्होंने पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला, जिसमें उन्होंने 3 ओवर गेंदबाजी की. 

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के बाद पहले मैच में शमी का प्रदर्शन

राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में शमी ने 3 ओवर डाले, जिसमें उन्होंने 8.30 की इकॉनमी से 25 रन खर्चे. मुकाबले में शमी को कोई विकेट नहीं मिल सका. इस दौरान भारतीय पेसर ने एक नो बॉल भी फेंकी.

बताते चलें कि शमी ने इससे पहले आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला नवंबर 2022 में खेला था. यानी शमी ने करीब 26 महीने के बाद टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला था. 

मोहम्मद शमी का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

गौरतलब है कि मोहम्मद शमी ने अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 64 टेस्ट, 101 वनडे और 24 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. टेस्ट में शमी ने 229 विकेट, वनडे में 195 विकेट और टी20 इंटरनेशनल में 24 विकेट चटकाए हैं. 

 

ये भी पढ़ें...

'इंडियन क्रिकेटर बनने के लिए क्या करना पड़ेगा?' कोहली ने बच्चे के सवाल का दिया बेहतरीन जवाब; आपके भी आएगा काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
Rishabh Pant: उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget