एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, मोहम्मद शमी नहीं हुए हैं फिट

IND Vs ENG: मोहम्मद शमी का ताजा फिटनेस अपडेट सामने आ गया है. मोहम्मद शमी को चोट से उभरने में ज्यादा वक्त लग रहा है.

IND Vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ 25 जनवरी से शुरू होने जा रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले टीम इंडिया भारी मुश्किल में फंसती हुई नज़र आ रही है. स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं. मोहम्मद शमी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के सभी मैचों का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. ऐसी आशंका भी है कि मोहम्मद शमी इस सीरीज के सभी मैचों से ही बाहर हो जाएं.

इनसाइड स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक मोहम्मद शमी को फिट होने में ज्यादा वक्त लग रहा है. दक्षिण अफ्रीकी दौरे से मोहम्मद शमी को आराम देने का दावा किया गया था. लेकिन बाद में यह जानकारी सामने आई कि मोहम्मद शमी ने चोट के साथ ही वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया. हालांकि चोटिल होने के बावजूद वर्ल्ड कप में मोहम्मद शमी ने गेंद से कहर बरपाया और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे.

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक मोहम्मद शमी इंग्लैंड के किलाफ पहले दो टेस्ट मैचों का हिस्सा नहीं होंगे. अखबार ने दावा किया है कि शमी ने अभी तक गेंदबाजी करना शुरू नहीं किया है और उन्हें अपना फिटनेस साबित करने के लिए नेशनल क्रिकेट एकेडमी जाना होगा. रिपोर्ट के मुताबिक, ''शमी ने अब तक गेंदबाजी करना शुरू ही नहीं किया है. एनसीए में वो फिटनेस साबित करेंगे. पहले दो मैचों से तो शमी बाहर ही रहने वाले हैं.''

मुकेश कुमार को मिलेगा मौका

पहले शमी के चोटिल होने की जानकारी पहले सामने नहीं आई थी. पहले यह दावा किया गया कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लिमिटिड ओवर सीरीज से उन्हें आराम दिया गया है. लेकिन बाद में जब शमी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए तो यह मालूम चला कि शमी एंकल की चोट से जूझ रहे हैं और उन्हें ठीक होने में एक से दो महीने का वक्त लग सकता है.

दक्षिण अफ्रीका में आवेश खान को मोहम्मद शमी के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया था. हालांकि भारत में टीम मैनेजमेंट बुमराह, सिराज, मुकेश कुमार और प्रसिद्ध कृष्णा को ही टीम का हिस्सा बना सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
हार्दिक के बदले दुबे, ब्रेविस और 10 करोड़, CSK-MI ट्रेड की अफवाहों पर बोले आकाश चोपड़ा
हार्दिक के बदले दुबे, ब्रेविस और 10 करोड़, CSK-MI ट्रेड की अफवाहों पर बोले आकाश चोपड़ा
टी दिलीप की छुट्टी, टीम इंडिया को मिलेगा नया फील्डिंग कोच; रिपोर्ट
टी दिलीप की छुट्टी, टीम इंडिया को मिलेगा नया फील्डिंग कोच; रिपोर्ट
जडेजा-सिराज समेत ये 5 खिलाड़ी एक फॉर्मेट के होकर रह गए, गंभीर नहीं दे रहे मौका
जडेजा-सिराज समेत ये 5 खिलाड़ी एक फॉर्मेट के होकर रह गए, गंभीर नहीं दे रहे मौका

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget