एक्सप्लोरर

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचे मोहम्मद शमी, बुमराह को कर सकते हैं रिप्लेस

Mohammad Shami: टी20 वर्ल्ड कप के लिए मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं. शमी बुमराह को टी20 वर्ल्ड कप में रिप्लेस कर सकते हैं.

Mohammad Shami Reaches Australia: ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से 2022 टी20 वर्ल्ड कप का आगाज होगा. वहीं भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में होने वाले इस टी20 वर्ल्ड कप के लिए वहां पहुंच चुकी है. वहीं अब टी20 वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट के रूप में मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं. मोहम्मद शमी हाल ही में कोरोना से ठीक हुए हैं. वहीं वह ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले फिटनेस टेस्ट भी पास किया था.

बुमराह को करेंगे रिप्लेस
आपको बता दें कि मोहम्मद शमी टी20 वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह को रिप्लेस कर सकते हैं. हालांकि इसका एलान अभी आधिकारिक रूप से नहीं किया गया है. पर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जसप्रीत बुमराह के जगह पर अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया जाएगा.

शमी, सिराज और शार्दुल में से एक को मिलेगा मौका
भारत के पास जसप्रीत बुमराह की जगह नए खिलाड़ी को चुनने के लिए 15 अक्टूबर तक का समय है और इसलिए टीम प्रबंधन इन तीनों तेज गेंदबाजों की फिटनेस का आकलन करना चाहता है. सही समय पर आस्ट्रेलिया पहुंचने से उन्हें वहां की परिस्थितियों से तालमेल बिठाने में भी मदद मिलेगी ताकि जब उनकी जरूरत पड़े तो वह खेलने के लिए तैयार रहें.

शमी अपने अनुभव के कारण टीम में जगह बनाने की दौड़ में सबसे आगे हैं लेकिन सिराज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल में समाप्त हुई वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था. वह 'प्लेयर ऑफ दी सीरीज' भी रहे. सिराज ने तीन मैचों में पांच विकेट लिए थे. वहीं, शार्दुल ठाकुर अपनी ऑलराउंड क्षमता के कारण दावेदार हैं लेकिन उनके स्टैंडबाय सूची में ही रहने की संभावना है.

दीपक चाहर हुए वर्ल्ड कप से बाहर
टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के स्टैंड-बाय में शामिल दीपक चाहर  पीठ की चोट के चलते ऑस्ट्रेलिया नहीं जा पाएंगे. वह स्टैंड-बाय लिस्ट से बाहर कर दिए गए हैं. BCCI अधिकारी ने बताया है, 'दीपक को फिट होने में अभी कुछ समय लगेगा. उनका पीठ दर्द फिर से उभर आया है. बता दें कि दीपक चाहर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा थे. इसके बाद पीठ दर्द के कारण वह वनडे सीरीज से बाहर कर दिए गए थे. वह फिलहाल राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में रिहैब कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

बीसीसीआई अध्यक्ष पद की रेस से बाहर होने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अब और बड़ा काम करने पर रहेगा ध्यान

T20 World Cup: दूसरे प्रैक्टिस मैच में भारत को मिली करारी हार, राहुल की पारी पर फिरा पानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 5th T20I Live Score: निर्णायक मैच आज, चिन्नास्वामी में बारिश की संभावना; समय पर हो पाएगा टॉस?
LIVE: भारत-वेस्टइंडीज निर्णायक मैच आज, चिन्नास्वामी में बारिश की संभावना; समय पर हो पाएगा टॉस?
यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम से बाहर करने पर भड़के अश्विन, बोले- दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि...
यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम से बाहर करने पर भड़के अश्विन, बोले- दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि...
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
IND vs WI 5th T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget