एक्सप्लोरर

मुसलमान के लिए पहले इस्लाम, कितना कुछ बोल गए मोहम्मद रिजवान; कहा - पाकिस्तान मायने नहीं रखता...

Mohammad Rizwan Islam Ambassador: पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिज़वान ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने इस्लाम और पाकिस्तान को लेकर बहुत बड़ा बयान दिया है.

Mohammad Rizwan Islam Ambassador: पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद रिज़वान इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं. उन्होंने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खराब प्रदर्शन को स्वीकारते हुए कहा था कि इस पर आलोचनाएं होनी लाजिमी हैं. बता दें कि पाकिस्तानी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 में भी नहीं पहुंच पाई थी. पहले USA और फिर भारत के खिलाफ हार के कारण पाक टीम की जमकर आलोचना की गई. अब एक मीडिया इंटरव्यू में दिए गए बयान ने उन्हें घेर लिया है. रिज़वान ने कहा है कि वो पाकिस्तानी होने से पहले एक मुसलमान हैं. उनका यही बयान विवाद का कारण बन गया है.

एक मीडिया इंटरव्यू में रिज़वान ने कहा, "मैं ये समझता हूं कि हर एक इंसान 2 चीजों का ब्रांड एम्बेसडर होता है. वो पहले इस्लाम का एम्बेसडर है. जब इस्लाम का एम्बेसडर होता है तब उसके लिए पाकिस्तान मायने नहीं रखता. वो अगर मुसलमान है तो पूरी दुनिया में इस्लाम का प्रतिनिधित्व करता है. दूसरी ओर अगर वह पाकिस्तान का ब्रांड एम्बेसडर है तब उसके लिए मायने नहीं रखता कि वह कौन से सूबे से है. वह फिर पाकिस्तान का प्रतिनिधि बन जाता है."

पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं रिज़वान

पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिज़वान ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम के खराब प्रदर्शन पर कहा, "टीम की जो आलोचनाएं हो रही हैं वे सही हैं. चूंकि हमने बढ़िया प्रदर्शन नहीं किया और उम्मीदों पर भी खरे नहीं उतरे, इसलिए हम आलोचनाओं के हकदार हैं. जो खिलाड़ी आलोचनाएं नहीं झेल पाएंगे, वे आगे नहीं बढ़ सकते. हम टी20 वर्ल्ड कप में अपने प्रदर्शन से हताश हैं."

कब होगी पाकिस्तान की अगली सीरीज?

खैर पाकिस्तान टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो गई हो, लेकिन उसके बाद टीम के अंदर कई बड़े बदलाव होने की संभावनाएं हैं. पाक टीम अपनी अगली सीरीज अगले महीने बांग्लादेश से खेलेगी. बता दें कि अगस्त में बांग्लादेश टीम पाकिस्तान का दौरा करेगी जहां दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे. इन 2 मुकाबलों का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पर काफी असर पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें:

IND VS ZIM: जायसवाल-सैमसन टीम में नहीं, 2 प्लेयर्स को मिल सकता है डेब्यू का मौका; ऐसी होगी भारत की प्लेइंग XI?

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान को घटिया टीम बताने पर बवाल, पूर्व क्रिकेटर ने किया पलटवार
पाकिस्तान को घटिया टीम बताने पर बवाल, पूर्व क्रिकेटर ने किया पलटवार
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Embed widget