एक्सप्लोरर

Mohammad Nabi Career: मोहम्मद नबी ने अफगानिस्तान की कप्तानी से दिया इस्तीफा, देखें कैसा रहा रिकॉर्ड

Mohammad Nabi: अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने ट्विटर पर इमोशनल लेटर लिख इसकी जानकारी दी.

Mohammad Nabi Records: अफगानिस्तान टीम कप्तान और सबसे अनुभवी स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान टीम के खराब प्रदर्शन के बाद कप्तानी के पद से हटने का एलान कर दिया.

मोहम्मद नबी अफगानिस्तान टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं. राशिद खान के कप्तानी से इस्तीफा देने के बाद अफगान टीम की कमान संभालने वाले नबी की कप्तानी में अफगानिस्तान ने 23 मुकाबले खेले जिसमें से 10 मुकाबलों में अफगान टीम की जीत हुई जबकि 13 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा.

शानदार रहा है नबी का करियर
अफगानिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर मोहम्मद नबी का क्रिकेट करियर काफी शानदार रहा है. उन्होंने अबतक अफगानिस्तान के लिए 103 टी20 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 1664 रन बनाए हैं. वहीं गेंदबाजी में उनके नाम 84 विकेट भी दर्ज हैं. वह टी20 के सबसे सफल आलराउंडर माने जाते हैं.

वनडे की बात करें तो नबी ने अफगानिस्तान के लिए 133 वनडे मुकाबले खेले हैं. इन मुकाबलों में उन्होंने 2901 रन बनाए हैं. वनडे में नबी ने 1 शतक और 15 अर्धशतक लगाए हैं. उन्होंने वनडे मैचों में गेंदबाजी में भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. वनडे में नबी के नाम 142 विकेट दर्ज हैं.

मोहम्मद नबी हालांकि टेस्ट में बहुत मुकाबले नहीं खेले हैं. उन्होंने अफगानिस्तान के लिए अबतक 3 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 24 रन बनाए हैं. हालांकि गेंदबाजी में उन्होंने 8 विकेट झटके हैं.

ट्विटर पर दी इस्तीफे की जानकारी
अफगानिस्तान टीम की कप्तानी पद से इस्तीफा देते हुए मोहम्मद नबी ने ट्विटर पर एक इमोशनल लेटर लिखा. नबी ने लिखा कि ‘ हमारा टी20 विश्वकप का सफर खत्म होने की ओर है. हमारे जो नतीजे रहे, वह फैंस और हमारी की उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहे. हम मैच के रिजल्ट को लेकर काफी निराश हैं. पिछले एक साल से हमारी टीम की तैयारी इस स्तर तक नहीं थी कि एक कप्तान चाहेगा या किसी बड़े टूर्नामेंट के लिए इसकी जरूरत होगी. इसके अलावा, पिछले कुछ दौरों में टीम प्रबंधन, चयन समिति और मैं एक ही सोच के साथ आगे नहीं बढ़ रहे थे, जिसका टीम संतुलन पर प्रभाव पड़ा’.

यह भी पढ़ें:

AUS vs AFG: ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद अफगानिस्तान के कप्तान ने दी प्रतिक्रिया, बताया कहां गंवाया मैच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget