एक्सप्लोरर

Exclusive: दोबारा पाकिस्तान के लिए खेलते दिखेंगे मोहम्मद आमिर? abp से बातचीत में किया बड़ा खुलासा

Mohammad Amir: लीजेंड्स लीग क्रिकेट के दौरान पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने एबीपी से खास बातचीत की. उन्होंने दोबारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है.

Mohammad Amir Exclusive Interview: पाकिस्तान क्रिकेट टीम में संन्यास लेना और फिर वापस अंतरराष्ट्र्रीय क्रिकेट खेलना कोई नई बात नहीं है. पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास में ऐसा हो चुका है और अब एक बार फिर ऐसा हो सकता है. दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास तो ले लिया है, लेकिन पिछले कुछ महीनों से ख़बरें आ रही हैं वह एक बार फिर पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय जर्सी में दिखाई दे सकते हैं. इस बारे में एबीपी से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए मोहम्मद आमिर ने खुद खुलासा किया है कि वह पाकिस्तान के लिए दोबारा क्रिकेट खेलेंगे या नहीं.

इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी को लेकर मोहम्मद आमिर ने एबीपी से कहा, "मेरे लिए यह कहना इतना आसान नहीं होगा, क्योंकि मैंने सीपीएल में अच्छा परफॉर्म किया, फिर बीपीएल में परफॉर्म किया और फिर मेरा पीएसएल भी अच्छा जा रहा, और अभी आप देखें कि यंग लड़के भी अच्छा कर रहे हैं, तो मैंने शुरू से यही कहा था कि जब तक मेरा प्रदर्शन अच्छा नहीं होगा, फिटनेस नहीं होगी तब तक मेरे लिए किसी से जाकर बात करने का कोई फायदा भी नहीं है."

क्या मोहम्मद आमिर दोबारा खेलेंगे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट?

मोहम्मद आमिर से जब पूछा गया कि क्या अभी तक उन्होंने अपनी वापसी को लेकर किसी से बात की है तो आमिर ने कहा, "नहीं, मैंने अभी तक बात नहीं की है, और दूसरी बात ये है कि सिर्फ एक तरफ से बोलने का कोई फायदा नहीं होता, जब आप टेबल पर बैठकर बात करेंगे तब किसी सॉल्यूशन तक पहुंचेंगे तभी बात बनेगी."

बता दें कि पिछले महीने पीसीबी चेयरमैन नज़म सेठी ने कहा था, "मोहम्मद आमिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं. वह पीएसएल खेलें, घरेलू क्रिकेट खेलें और फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करें. इस पर मोहम्मद आमिर ने मुस्कराते हुए कहा कि वापस आ सकते हैं, लेकिन आज अगर मैं बैठे-बैठे कह दूं कि, मैं पाकिस्तान क्रिकेट के लिए उपलब्ध हूं, लेकिन कल कप्तान या सिलेक्टर्स बोलें कि आमिर हमारे प्लान में नहीं है, हमें नहीं चाहिए, तो वहां खुद के सम्मान पर ठेस पहुंचती है."

पाकिस्तान सुपर लीग 2023 में मोहम्मद आमिर ने 7 मैचों में 23.33 की औसत से 9 विकेट चटकाए हैं. 30 वर्षीय मोहम्मद आमिर इस वक्त कतर की राजधानी दोहा में लीजेंड्स लीग क्रिकेट खेल रहे हैं. आमिर इस टूर्नामेंट में एशिया लॉयंस की ओर से खेल रहे हैं, जिसके कप्तान शाहिद अफरीदी हैं.

यहां देखें पूरा इंटरव्यू

यह भी पढ़ें:

IPL 2023: महिला RCB टीम के सामने विराट कोहली ने किए कई खुलासे, बताया- क्यों कप्तानी छोड़ने के लिए हुए थे मजबूर

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान वालों ने झूठ फैलाया, बाबर आजम कंट्रोवर्सी पर बोले इरफान पठान
पाकिस्तान वालों ने झूठ फैलाया, बाबर आजम कंट्रोवर्सी पर बोले इरफान पठान
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
9 साल में 14 दिग्गजों का सफाया, बचे सिर्फ 2 खिलाड़ी; इतनी बदल गई टीम इंडिया
9 साल में 14 दिग्गजों का सफाया, बचे सिर्फ 2 खिलाड़ी; इतनी बदल गई टीम इंडिया
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहलें सरफराज खान के रहस्यमयी पोस्ट ने मचाई खलबली
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहलें सरफराज खान के रहस्यमयी पोस्ट ने मचाई खलबली

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget