एक्सप्लोरर

Mohammad Amir Comeback: सरफराज के बाद अब मोहम्मद आमिर की होगी पाकिस्तान टीम में वापसी! खुद जताई खेलने की इच्छा

Mohammad Amir: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में हुए बदलाव और पाक के पूर्व कप्तन सरफराज अहमद की वापसी के बाद मोहम्मद आमिर ने भी पाकिस्तान टीम में वापसी की इच्छा जताई है.

Mohammad Amir Wants to Comeback in Pakistani Team: इंग्लैंड से घर में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 3-0 से हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में कई बदलाव हुए. इस सीरीज में मिली शर्मनाक हार के बाद रमीज राजा को बोर्ड के चेयरमैन पद से हटा दिया गया और नजम सेठी को नया पीसीबी अध्यक्ष बनाया गया. वहीं शाहिद अफरीदी नए चीफ सेलेक्टर बनाए गए. हालांकि, उन्हें ये जिम्मेदारी अंतरिम के रूप में मिली है. 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में हुए इन बदलावों के बाद पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने अपनी वापसी की इच्छा जताई है. आमिर ने वापसी की बात करते हुए कहा कि अगर अल्लाह ने चाहा तो मैं फिर से पाकिस्तान के लिए खेलूंगा.

आमिर ने कमबैक की जताई इच्छा
2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले मोहम्मद आमिर ने उस समय पाकिस्तान के टीम मैनेजमेंट पर गंभीर आरोप लगाए थे. आमिर ने कहा था कि पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट ने उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं कर रहा है. इस कारण वह अब और नहीं खेलना चाहते हैं. वहीं अब पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट में हुए बदलाव के बाद आमिर ने पाकिस्तान टीम में फिर से वापसी की इच्छा जताते हुए लाहौर में नेशनल हाई परफॉर्मेंस सेंटर में कहा कि ‘अगर अल्लाह ने चाहा तो मैं फिर से पाकिस्तान के लिए खेलूंगा पर मैं पीएसएल में खेलना और अच्छा प्रदर्शन करना चाहूंगा’.

सरफराज ने की है हाल में वापसी
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में हुए बदलाव के बाद शाहिद अफरीदी को अंतरिम चयनकर्ता बनाया गया है. शाहिद के पाकिस्तान टीम के सेलेक्शन कमिटी में आने के बाद पाक के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद की टीम में वापसी हुई है. सरफराज ने अफरीदी के इस फैसले को सही साबित भी किया और उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के दोनो पारियों में अर्धशतक जमाया. अब सरफराज की वपासी के बाद आमिर ने भी पाकिस्तान टीम में वापसी की इच्छा जताई है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आमिर वापसी कर पाते हैं या नहीं.

यह भी पढ़ें:

Team India Record: साल 2022 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल छक्के जड़ने वाली टीमों में भारत टॉप पर, जानें किस नंबर पर है पाकिस्तान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ZIM 2nd T20 में टॉस जीते तो इतिहास रच देंगे श्रेयस अय्यर, बन जाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड
IND vs ZIM 2nd T20 में टॉस जीते तो इतिहास रच देंगे श्रेयस अय्यर, बन जाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड
2027 वर्ल्ड कप के लिए भुवनेश्वर कुमार पर दांव लगाना चाहते हैं आर अश्विन, अनुभवी पेसर के समर्थन में दिया बड़ा बयान
2027 वर्ल्ड कप के लिए भुवनेश्वर कुमार पर दांव लगाना चाहते हैं आर अश्विन, अनुभवी पेसर के समर्थन में दिया बड़ा बयान
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
2027 वर्ल्ड कप के लिए भारत का तेज गेंदबाजी आक्रमण तय? अतुल वासन ने चुने 5 पेसर
2027 वर्ल्ड कप के लिए भारत का तेज गेंदबाजी आक्रमण तय? अतुल वासन ने चुने 5 पेसर

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Jantar Mantar Protest Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
Why Cockroaches Come Out At Night: रात में ही किचन में क्यों निकलते हैं सबसे ज्यादा कॉकरोच? जानिए वजह और भगाने के आसान उपाय
रात में ही किचन में क्यों निकलते हैं सबसे ज्यादा कॉकरोच? जानिए वजह और भगाने के आसान उपाय
प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की बल्ले-बल्ले, प्रति एकड़ 4000 देगी सरकार
प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की बल्ले-बल्ले, प्रति एकड़ 4000 देगी सरकार
Embed widget