एक्सप्लोरर

यूके में हमेशा के लिए सेटल होना चाहते हैं पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर, टेस्ट क्रिकेट से ले चुके हैं संन्यास

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान किया है. अब वो यूके में हमेशा के लिए सेटल होना चाहते हैं. सूत्रों की मानें तो वो वहां अपना खुद का घर खरीदने की भी योजना बना रहे हैं.

बाएं हाथ के पाकिस्तान के पेसर मोहम्मद आमिर ने हाल ही में मात्र 27 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया. अब इस खिलाड़ी को लेकर एक और चौंकाने वाली खबर आ रही है. कहा जा रहा है कि मोहम्मद आमिर ब्रिटिश पासपोर्ट लेने की तलाश में हैं और हमेशा के लिए यूके में सेटल होना चाहते हैं. आमिर ने सिंतबर 2016 में ब्रिटिश नेशनल नरगिस मलिक से शादी की थी जहां वो अब वह स्पाउस वीजा पाने के हकदार हैं. उन्हें ब्रिटेन में 30 महीने के लिए रहने की इजाजत मिल जाएगी. आमिर के एक करीबी सूत्र ने अपने बयान में कहा,
वह इस बात को लेकर एकदम संतुष्ट है, कि उनको ब्रिटिश पासपोर्ट प्राप्त कर हमेशा के लिए भविष्य में इंग्लैंड में ही सेटल होना है. पत्नी के वीजा पर वह स्वतंत्र रूप से काम कर सकते है और यूके के स्थायी निवासी के रूप में अन्य लाभों का भी फायदा उठा सकते है. यही वजह है कि वह इंग्लैंड में एक घर खरीदने की योजना बना रहे है.
आमिर के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के फैसले की पाकिस्तान के महान गेंदबाज रहे वसीम अकरम और शोएब अख्तर ने कड़ी आलोचना की है.पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा ने भी आमिर के फैसले पर सवाल उठाए हैं. शोएब अख्तर ने कहा, 'आमिर के पास पाकिस्तान क्रिकेट की सेवा करने का समय था. यदि मैं 27 साल का होता तो टेस्ट क्रिकेट खेलता.आमिर को पाकिस्तान के लिये टेस्ट जीतने चाहिए क्योंकि पाकिस्तान अभी इस फॉर्मेट में जूझ रहा है. वही अकरम ने कहा, 'मेरे लिए आमिर का टेस्‍ट क्रिकेट से संन्‍यास का निर्णय थोड़ा हैरान करने वाला है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में इमरजेंसी लगने से मचा हड़कंप, बदला गया क्रिकेट मैचों का वेन्यू
पाकिस्तान में इमरजेंसी लगने से मचा हड़कंप, बदला गया क्रिकेट मैचों का वेन्यू
अभिषेक ने कहा 'बेइज्जती मत करवा दियो', प्रिंस यादव ने खोला ताबड़तोड़ बैटिंग का राज
अभिषेक ने कहा 'बेइज्जती मत करवा दियो', प्रिंस यादव ने खोला ताबड़तोड़ बैटिंग का राज
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
'विराट को संन्यास के लिए मजबूर किया गया...', अजीत अगरकर पर लगे गंभीर आरोप
'विराट को संन्यास के लिए मजबूर किया गया', अजीत अगरकर पर लगे गंभीर आरोप

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget