एक्सप्लोरर

Watch: रन लेने को लेकर बुरी तरह कन्फ्यूज हुए कमिंस-एंडरसन, देखें कैसे आउट होने से बाल-बाल बचे

Major League Cricket: मेजर लीग क्रिकेट के 16वें मैच में एक अद्भुत नजारा देखने को मिला. जहां पैट कमिंस और कोरी एंडरसन रन लेने को लेकर कन्फ्यूज हो गए. जिसके चलते वे रन आउट होने से बाल-बाल बचे.

Pat Cummins and Corey Anderson Run to the Same End: अमेरिका में चल रही क्रिकेट लीग में एक अनोखा नजारा देखने को मिला. यह नजारा मेजर लीग क्रिकेट 2024 के 16वें मैच में देखने को मिला. जिसमें सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स और एमआई न्यूयॉर्क के बीच मुकाबला चल रहा था. 18 जुलाई को डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेले गए इस मैच के दौरान सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के दो बड़े खिलाड़ी आपस में टकराने के बाद रन आउट होने से बाल-बाल बचे. वह दो बड़े खिलाड़ी पैट कमिंस और कोरी एंडरसन थे.

बाल-बाल रन आउट होने से बचे पैट कमिंस और कोरी एंडरसन
ये वाकया तब हुआ जब 18वां ओवर चल रहा था. सैन फ्रांसिस्को की बल्लेबाजी चल रही थी. पैट कमिंस ने रोमारियो शेफर्ड की गेंद को पॉइंट की तरफ खेला. पर क्या देखते हैं कि उनके साथी बल्लेबाज कोरी एंडरसन गेंद को देखने में ही बिजी थे.

दोनों खिलाड़ी एक ही छोर पर दौड़ने लगे. मैदान पर और दर्शकों में भी थोड़ी हलचल मच गई. आखिरी मौके पर किसी तरह संभलते हुए कमिंस ने दूसरी तरफ दौड़ लगाई और एंडरसन भी रुके नहीं, वो भी दूसरी तरफ भागे. इस तरह दोनों खिलाड़ी रन आउट होने से बच गए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. आप भी इसे देख सकते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Major League Cricket (@mlcricketusa)

हालांकि कोरी एंडरसन ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने मात्र 37 गेंदों में ही 59 रन बना डाले. वहीं हसन खान ने भी 35 गेंदों में 44 रन बनाकर उनका साथ दिया. दोनों की बदौलत यूनिकॉर्न्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 148 रन बनाने में सफल रही.

सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स बनाम एमआई न्यूयॉर्क मैच समरी
सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहला विकेट फिन एलन के रूप में गिरा. सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स लगातार विकेट खोते रहे. कोरी एंडरसन और हसन खान ने मिलकर टीम के लिए सम्मानजनक स्कोर बनाया. 20 ओवर में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स 7 विकेट खोकर 148 रन ही बना सकी.

जवाब में एमआई न्यूयॉर्क की टीम इस छोटे स्कोर को बनाने के लिए काफी स्ट्रगल करती नजर आई. एमआई न्यूयॉर्क के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने 155.56 की स्ट्राइक रेट से 36 गेंदों पर 56 रन बनाए. लेकिन पूरी टीम मिलकर भी 158 रन का स्कोर हासिल नहीं कर पाई. एमआई न्यूयॉर्क 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 145 रन ही बना सकी और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने यह मैच 3 रन से जीत लिया.

यह भी पढ़ें:
Indian Wrestlers in Olympics: मास्टर चंदगीराम का सफर प्रेरणादायी, शाकाहारी पहलवान बनकर ओलंपिक में दिखाया दम! कुश्ती में लाए क्रांति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ही नहीं, टीम इंडिया के ये 6 दिग्गज भी ले सकते हैं संन्यास; किसी भी दिन हो सकता है बड़ा ऐलान
रोहित शर्मा ही नहीं, टीम इंडिया के ये 6 दिग्गज भी ले सकते हैं संन्यास; किसी भी दिन हो सकता है बड़ा ऐलान
Rohit Sharma: रोहित शर्मा को टीम से हटाने के लिए हो रही है साजिश? 'हिटमैन' पर क्यों बनाया जा रहा है दबाव
रोहित शर्मा को टीम से हटाने के लिए हो रही है साजिश? 'हिटमैन' पर क्यों बनाया जा रहा है दबाव

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget