एक्सप्लोरर

MIvsRPS: मुंबई से जीतकर फाइनल में पहुंचा पुणे, स्मिथ बोले, 160 से ज्यादा का लक्ष्य काफी था

MIvsRPS: मुंबई से जीतकर फाइनल में पहुंचा पुणे, स्मिथ बोले, 160 से ज्यादा का लक्ष्य काफी था

सौजन्य: IPL (BCCI)

मुंबई: राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के कप्तान स्टीव स्मिथ ने मुंबई से मिली जीत के बाद 160 रन से ज्यादा के स्कोर को पर्याप्त बताया है. कल रात क्वालीफायर-1 के पहले मुकाबले में पुणे ने मुंबई को उसके घरेलू मैदान पर 20 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली.

पुणे के 163 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई के मध्यक्रम को सुंदर (16 रन पर तीन विकेट) ने ध्वस्त कर दिया, जिससे टीम नौ विकेट पर 142 रन ही बना सकी. सुंदर के करियर का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. शारदुल ठाकुर ने 37 रन देकर तीन विकेट चटकाए जबकि जयदेव उनादकट और लोकी फर्ग्यूसन ने भी एक-एक विकेट हासिल किया.

मुंबई की ओर से पार्थिव पटेल ने सर्वाधिक 52 रन बनाए जबकि उनके अलावा कोई बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को भी नहीं छू पाया.

पुणे ने इससे पहले मनोज तिवारी (58) और अजिंक्य रहाणे (56) के अर्धशतकों के अलावा महेंद्र सिंह धोनी (26 गेंद में नाबाद 40, पांच छक्के) की तूफानी पारी से चार विकेट पर 162 रन बनाए. तिवारी ने रहाणे के साथ दूसरे विकेट के लिए 80 और धोनी के साथ तीसरे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी की.

स्मिथ ने मैच के बाद कहा, ‘‘टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. कुछ बड़े नाम काफी अच्छा खेले. महेंद्र सिंह धोनी ने अंत में शानदार पारी खेली, जबकि मनोज तिवारी और अजिंक्य रहाणे ने भी अच्छा प्रदर्शन किया.’’

अंतिम दो ओवर में बने 41 रनों को लेकर स्मिथ ने कहा, ‘‘अंतिम दो ओवर में धोनी और तिवारी ने कुछ अच्छे शॉट मारे जिससे टीम लय में आ गई और उससे गेंदबाजी में भी मदद मिली.’’ स्मिथ ने वाशिंगटन सुंदर की भी तारीफ की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
तिलक वर्मा को मिली कप्तानी, इस सीरीज में संभालेंगे टीम की कमान
तिलक वर्मा को मिली कप्तानी, इस सीरीज में संभालेंगे टीम की कमान
पंजाब किंग्स के स्टार शशांक सिंह ने अचानक छोड़ी अपनी टीम, वजह भी बताई
पंजाब किंग्स के स्टार शशांक सिंह ने अचानक छोड़ी अपनी टीम, वजह भी बताई
टीम इंडिया के 3 स्टार झेलते रहते हैं चोट की मार, रिटायरमेंट ज्यादा दूर नहीं
टीम इंडिया के 3 स्टार झेलते रहते हैं चोट की मार, रिटायरमेंट ज्यादा दूर नहीं

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget