KXIPvsMI: रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पंजाब को बल्लेबाज़ी के लिए बुलाया


नई दिल्ली/इंदौर: लगातार 3 मुकाबले जीतकर मजबूत हौंसले वाली मुंबई इंडियंस ने आज पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है. इंदौर के होल्कर क्रिकेट मैदान पर खेले जाने वाले अहम मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब की टक्कर होनी है. जहां मुंबई की टीम लगातार 3 मुकाबले जीतकर 5 में से 4 मैचों में अपना परचम लहरा चुकी है. वहीं पंजाब की टीम ने अच्छी शुरूआत के बाद अपने पिछले 3 मुकाबलों में हार का मुंह देखा है.
मुंबई की टीम इस मुकाबले में अपने पिछले मैच के विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ उतर रही है वहीं पंजाब की टीम ने आज शॉन मार्श, मार्कस स्टोइनिस, गुरकीरत मान और स्टोइनिस को खिलाने का मन बनाया है.
आज मुंबई की कोशिश पंजाब पर जीत हासिल कर टॉप स्थान हासिल करने की होगी वहीं पंजाब अंकतालिका में खुद की स्थिती मजबूत करने की होगी.
KXIP XI: हाशिम अमला, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, एमपी स्टोनिस, रिद्धिमान साहा, अक्षर पटेल, जीएम सिंह, एस सिंह, मोहित शर्मा, संदीप शर्मा और ईशांत शर्मा.
MI XI: रोहित शर्मा (कप्तान), पार्थिव पटेल, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, नितीश राणा, हरभजन सिंह, लसिथ मलिंगा, जोस बटलर, केयरन पोलार्ड, जसप्रीत बुमराह, ग्लेन मैक्लैनघन.
Source: IOCL

















