एक्सप्लोरर

AUS Vs WI: ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव, मिशेल मार्श बने कप्तान; स्टार ऑलराउंडर की भी वापसी

AUS Vs WI: मैक्सवेल की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी हो गई है. हालांकि सबसे बड़ा बदलाव कप्तान को लेकर हुआ है.

AUS Vs WI: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए 14 सदस्यों की टीम का एलान कर दिया है. ऑलराउंडर मिशेल मार्श को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. ऑस्ट्रेलिया के रेगुलर कप्तान पैट कमिंस के अलावा मिचेश स्टार्क और स्टीव स्मिथ टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वर्क लोड मैनेज करने के लिए इन खिलाड़ियों को आराम देने का फैसला किया है. हालांकि स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल की टी20 सीरीज के लिए टीम में वापसी हुई है.

हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में टीम की कमान कौन संभालेगा. लेकिन मार्श को कमान मिलने के बाद अब यह अनुमान लगाया जा सकता है कि वो भी वर्ल्ड कप के लिए कप्तानी के दावेदारों में शामिल हैं. पिछले साल भारत के खिलाफ हुई टी20 सीरीज में मैथ्यू वेड ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभालते हुए नज़र आए थे.

क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो इस बात की संभावना अधिक है कि पैट कमिंस ही ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभालते हुए नज़र आएं. न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में पैट कमिंस की वापसी तय मानी जा रही है. इस सीरीज से साफ हो जाएगा कि टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की कमान कौन संभालेगा. स्टार्क भी न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में खेलते हुए नज़र आएंगे.

मैक्सवेल की हुई वापसी

स्टीव स्मिथ के स्थान पर मेट शॉर्ट को टीम में मौका दिया गया है. हाल ही में बिग बैश लीग में शॉर्ट ने 541 रन बनाए हैं. डेविड वार्नर के साथ शॉर्ट ओपनिंग का जिम्मा संभालते हुए नज़र आएंगे. टीम में ग्लेन मैक्सवेल की वापसी हो गई है. मैक्सवेल इससे पहले वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे. तेज गेंदबाज नाथन एलिस भी टीम में वापसी हुई है. 

ऑस्ट्रेलियाई टीम: मिशेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेसन बेहरेनडोर्फ, टिम डेविड, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिश, मैट शॉर्ट, मार्नस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम जाम्पा.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा मौका? दूसरे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा मौका? दूसरे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
महज 30 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेटर ने लिया संन्यास, RCB के लिए भी खेला
महज 30 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेटर ने लिया संन्यास, RCB के लिए भी खेला
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स

वीडियोज

UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget