एक्सप्लोरर

Mitchell Marsh: टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग करने से मिचेल मार्श ने किया इनकार, बोले- मैंने अपनी राह तय कर ली है और...

Mitchell Marsh: पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के बाद डेविड वॉर्नर टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलेंगे. वह पहले ही संन्यास का एलान कर चुके हैं. माना जा रहा था कि मिचेल मार्श वॉर्नर के जाने के बाद ओपनिंग करेंगे.

Mitchell Marsh refused to open in Test cricket: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में जल्द ही ओपनर की जगह खाली होने वाली है. दरअसल, सीनियर सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर पाकिस्तान के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के बाद संन्यास ले लेंगे. वह पहले ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने का मन बना चुके हैं. इस सीरीज में वह आखिरी बार सफेद जर्सी में दिखाई देंगे. माना जा रहा था कि वॉर्नर के संन्यास के बाद मिचेल मार्श टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग करेंगे. हालांकि, अब मिचेल मार्श ने खुद इसका जवाब दिया है. 

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मिचेल मार्श ने कहा कि डेविड वॉर्नर के संन्यास लेने के बाद उनका टेस्ट क्रिकेट में पारी का आगाज करने का इरादा नहीं है. मार्श सीमित ओवरों की क्रिकेट में अमूमन टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि टेस्ट क्रिकेट में वह छठे नंबर पर ही बल्लेबाजी करना चाहते हैं. 

‘द ऐज’ समाचार पत्र के अनुसार मिचेल मार्श ने कहा, "मैं इसे मुख्य खबर बनाए बिना कैसे जवाब दूं. मुझे इस बात की खुशी है कि इसके बारे में (उनके सलामी बल्लेबाज बनने) चर्चा चल रही है और आखिरकार डेविड वॉर्नर के संन्यास लेने के बाद हमें नए सलामी बल्लेबाज की जरूरत पड़ेगी. लेकिन मैंने टीम में वापसी के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत की है और सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाने की उम्मीद करना मेरे लिए समझदारी भरा कदम नहीं होगा."

मार्श ने आगे कहा, "मुझे छठे नंबर पर बल्लेबाजी करना पसंद है और पिछले चार टेस्ट मैचों में एक टेस्ट क्रिकेटर के रूप में मैंने अपनी राह तय कर ली है और मुझे यह पसंद है. मैं इसे नहीं बदलना चाहूंगा."

मार्श ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 107 गेंद पर 90 रन की आक्रामक पारी खेली थी और उन्होंने कहा कि छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने से उन्हें आक्रामक अंदाज में खेलने की छूट मिलती है. उन्होंने कहा, "मैं जिस तरह से खेलना चाहता हूं मुझे लगता है कि पिछले 12 महीनों में मैंने उसकी झलक दिखाई है. मैं भी स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा की तरह लंबी पारियां खेलना चाहता हूं."

यह भी पढ़ें-

IND vs SA: टोनी डी जोर्जी और रीजा हेंड्रिक्स करेंगे ओपनिंग? पहले वनडे में ऐसी हो सकती है दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चोटिल खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने की जल्दबाजी क्यों? CoE और मैनेजमेंट के बीच बातचीत की कमी; रिपोर्ट में खुलासा
चोटिल खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने की जल्दबाजी क्यों? CoE और मैनेजमेंट के बीच बातचीत की कमी; रिपोर्ट में खुलासा
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
David Warner Case: डेविड वार्नर ने कोर्ट में क्या कुछ कहा? लगा था ये गंभीर आरोप
डेविड वार्नर ने कोर्ट में क्या कुछ कहा? लगा था ये गंभीर आरोप
शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी, डेविड वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म, इस दिन सुनाई जाएगी सजा
शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी, डेविड वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म, इस दिन सुनाई जाएगी सजा

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget