एक्सप्लोरर

MI vs SRH TOSS: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, सनराइज़र्स हैदराबाद को गेंदबाज़ी के लिए बुलाया

MI vs SRH TOSS: दोनों टीमें इस सीज़न पर जब पहली बार एक दूसरे से भिड़ीं थीं, तो मुंबई ने वो मुकाबला 40 रनों से अपने नाम किया था. ऐसे में हैदराबाद उस हार का बदला ज़रूर लेना चाहेगी.

इंडियन प्रीमियर लीग सीज़न 12 के 51वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें एक दूसरे के आमने सामने हैं. इस अहम मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है. दोनों ही टीमों के लिए ये मैच काफी अहम है. मुंबई की टीम इस मुकाबले को जीतकर पहले पायदान पर पहुंचने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, तो वहीं हैदराबाद के लिए ये मुकाबाल करो या मरो से कम नहीं है. इस मुकाबले में हैदराबाद की टीम में दो बदलाव किए गए हैं. डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया चले गए हैं, इसलिए उनकी जगह पर मार्टिन गुप्टिल को खिलाया गया है. गुप्टिल का आज हैदराबाद के लिए डेब्यू मैच है, जबकि संदीप शर्मा की जगह पर आज बेसिल थम्पी को टीम में जगह दी गई है. मुंबई ने इस मैच के लिए अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है. दोनों टीमें इस सीज़न पर जब पहली बार एक दूसरे से भिड़ीं थीं, तो मुंबई ने वो मुकाबला 40 रनों से अपने नाम किया था. ऐसे में हैदराबाद उस हार का बदला ज़रूर लेना चाहेगी. इस सीज़न में मुंबई ने अब तक 12 मैच खेले हैं, जिनमें से सात में उसे जीत जबकि पांच में हार मिली है. मुंबई अंकतालिका में इस वक्त तीसरे पायदान पर है. हैदराबाद ने अब तक 12 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्हें छह मैचों में जीत मिली है तो छह में हार का मुह देखना पड़ा है. बात हैदराबाद की करें तो वो अंकतालिका में इस वक्त चौथे पायदान पर है. हालांकि अगर हैदराबाद इस मैच को जीतने में कामयाब हो जाती है तो वो अंकतालिका में मुंबई को पछाड़कर तीसरे पायदान पर काबिज़ हो जाएगी. सनराइज़र्स हैदराबाद: केन विलियम्सन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, मनीष पांडे, विजय शंकर, अभिषेक शर्मा, मोहम्मद नबी , रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), राशिद खान, खलील अहमद, बेसिल थम्पी, भुवनेश्वर कुमार. मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, एविन लुईस, बरिंदर सरन, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह और कीरोन पोलार्ड.  
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वनडे में इंग्लैंड की धरती पर कैसा है रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड? आंकड़े देख खुश हो जाएंगे फैंस
वनडे में इंग्लैंड की धरती पर कैसा है रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड?
Wimbledon Final: वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget