एक्सप्लोरर

MI vs CSK: दो चैंपियनों के बीच रोमांचक मुकाबले के साथ शुरू होगी आईपीएल की जंग

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन की शुरुआत शनिवार को मुंबई के वानखेड़े मैदान से होगी. एक तरफ जहां तीन बार की चैंपियन डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस होगी तो दूसरी तरफ दो साल के बैन के बाद वापसी कर रही दो बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स.

एक औपचारिक उद्घाटन समारोह से इस टी-20 लीग का आगाज होगा. दर्शकों के भारी तादाद में पहुंचने की संभावना है.

रोहित शर्मा के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस सितारों के लिए सजी चेन्नई की टीम की चुनौती आसान नहीं होगी जिसका नेतृत्व करिश्माई कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कर रहे हैं. चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर दो साल (2016, 2017 के आईपीएल) के लिए बैन लगाए गए थे.

मेहमान टीम अपनी धुर विरोधी टीम के खिलाफ मैच से आईपीएल की शानदार शुरूआत करना चाहेगी. सीएसके टीम में इस बार मशहूर स्पिनर हरभजन सिंह शामिल हैं जो इससे पहले10 साल तक मुंबई की टीम में रहे हैं.

मुंबई अपने कप्तान रोहित पर निर्भर करेगी जिन्होंने अपने बल्लेबाजी क्रम का अब तक खुलासा नहीं किया है लेकिन उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी. रोहित साबित कर चुके हैं कि जब वह लय में होते हैं तो छोटे फॉर्मेट में उन्हें कोई रोक नहीं सकता और वह अपना एवं अपनी टीम का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए पहले मुकाबले में एक बड़ी पारी खेलने की उम्मीद कर रहे होंगे.

उनके अलावा टीम के शानदार बल्लेबाजी क्रम में वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ऐल्विन लुई एवं केरॉन पोलार्ड, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, सिद्देष लाड शामिल हैं.

मुंबई के पास डेथ ओवरों में दुनिया के सबसे अच्छे गेंदबाजों में से एक जसप्रीत बुमराह भी शामिल हैं.

कोच माहेला जयवर्द्धने ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिन्स, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान से अच्छा प्रदर्शन और बुमराह की मदद करने की उम्मीद करेंगे.

मुंबई का स्पिन विभाग अनुभवहीन है और वह राहुल चाहर, अनुकूल रॉय और श्रीलंका के अकिला धनंजय जैसे युवा स्पिनरों से स्पिन और उछाल दोनों मुहैया कराने वाली पिच पर अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद करेगी.

रोहित ने गुरुवार को कहा था, ‘‘सीएसके और मुंबई इंडियंस के बीच इन वर्षों में एक अच्छा जुड़ाव एवं अच्छी प्रतिद्वंदिता रही है. एक बार फिर से कुछ उम्मीद नहीं कर रहे हैं, यह वैसा ही होगा, दोनों ही टीमें पहले मुकाबले में कड़ा संघर्ष करेंगी और जो भी दबाव झेलने में सफल होगा, जीत उसी की होगी.’’

दूसरी तरफ चेन्नई की टीम ज्यादा स्थापित है और उसने धोनी, सुरेश रैना एवं रविंद्र जडेजा जैसे अहम खिलाड़ियों को बरकरार रखा है और उसके पास मुरली विजय, केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, फाफ डू प्लेसिस, सैम बिलिंग्स और शेन वाटसन जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
IND vs WI 5th T20I Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget