एक्सप्लोरर

IND vs AUS: गाबा में फिर टूटेगा ऑस्ट्रेलिया का घमंड? मैथ्यू हेडन की सलाह से कंगारुओं को चित करेगी टीम इंडिया

IND vs AUS 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच 14 दिसंबर से गाबा में खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले मैथ्यू हेडन ने टीम इंडिया को खास सलाह दी है.

Matthew Hayden Suggest Team India: पर्थ में शानदार जीत के साथ टीम इंडिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत की थी. हालांकि, एडिलेड में कंगारुओं ने पलटवार किया और 10 विकेट से टीम इंडिया को शिकस्त दी. फिलहाल पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. अब दोनों टीमों के बीच 14 दिसंबर से गाबा में तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने टीम इंडिया को खास सलाह दी है. 

मैथ्यू हेडन ने शनिवार से गाबा में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट से पहले भारतीय गेंदबाजों को सलाह दी है कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और पांचवें स्टम्प की लाइन में गेंदबाजी करनी चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय गेंदबाजों को गाबा की उछाल का फायदा उठाना चाहिए. 

भारत को पहले बल्लेबाजी करनी चाहिए- मैथ्यू हेडन 

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज ने कहा, "गाबा में जब भारतीय गेंदबाजों को बॉलिंग करने का मौका मिले तो उन्हें चौथी और पांचवीं स्टंप लाइन पर ज्यादा भरोसा करना चाहिए. सबसे महत्वपूर्ण उन्हें गाबा की उछाल का फायदा उठाना होगा. ब्रिस्बेन में किसी भी बॉलिंग अटैक के लिए ये सबसे अहम है."

उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों को संभलकर खेलने के लिए भी कहा. हेडन ने कहा, "ब्रिस्बेन में भारत को बेहतर बल्लेबाजी करनी होगी. उन्हें कम से कम एक दिन बैटिंग करना होगा. टेस्ट क्रिकेट में एक दिन से कम बल्लेबाजी करना स्वीकार्य नहीं है. भारत को चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां होने पर भी पहले बल्लेबाजी करनी चाहिए."

टीम इंडिया फिर तोड़ेगी गाबा का घमंड?

भारतीय टीम ने अपने पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गाबा में कंगारुओं को 3 विकेट से धूल चटाई थी. चार साल पहले 2020 में टीम इंडिया ने गाबा में ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी थी. तब भारत ने कंगारुओं को तीन विकेट से हराया था. इस मैच के हीरो ऋषभ पंत रहे थे. तब 1988 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलियाई टीम इस मैदान पर हारी थी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित, विराट, अभिषेक न गिल... 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन; चौंका देगा नाम
रोहित, विराट, अभिषेक न गिल... 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन; चौंका देगा नाम
रायन टेन डोएशे का इस्तीफा, गंभीर-अगरकर का कार्यकाल कब तक चलेगा?
रायन टेन डोएशे का इस्तीफा, गंभीर-अगरकर का कार्यकाल कब तक चलेगा?
अचानक भारतीय कोच ने दिया इस्तीफा! IPL 2027 में फिर थामेंगे KKR का हाथ
अचानक भारतीय कोच ने दिया इस्तीफा! IPL 2027 में फिर थामेंगे KKR का हाथ
गंभीर की टीम इंडिया में धड़ाधड़ आ रहे नए खिलाड़ी, 2026 में इतने खिलाड़ियों ने किया डेब्यू
गंभीर की टीम इंडिया में धड़ाधड़ आ रहे नए खिलाड़ी, 2026 में इतने खिलाड़ियों ने किया डेब्यू

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget