एक्सप्लोरर

Legends League: मणिपाल टाइगर्स को लगातार दूसरे मैच में मिली हार, गुजरात जायंट्स ने 2 विकेट से हराया

LLC 2022: लीजेंड्स लीग क्रिकेट के तीसरे मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने मणिपाल टाइगर्स को 2 विकेट से हरा दिया. मणिपाल की यह लगातार दूसरी हार है.

Gujarat Giants vs Manipal Tigers: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2022 के तीसरे मैच में मुजरात जायंट्स ने मणिपाल टाइगर्स को 2 विकटों से हरा दिया. 121 रनों के लक्ष्य  पीछा करने उतरी गुजरात जायंट्स ने इस लक्ष्य को 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया और 2 विकटों से यह मैच जीत लिया. गुजरात जायंट्स के ओर से पार्थिव पटेल ने सबसे अधिक 34 रन बनाएं. वहीं मणिपाल टाइगर्स के लिए कप्तान हरभजन सिंह, मुरलीधरण, परविंदर अवाना और मपोफू ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.

मणिपाल टाइगर्स को दी 2 विकटों से मात
121 रनों का पीछा करने उतरी गुजरात जायंट्स की शुरूआत अच्छी नहीं रही और टीम के कप्तान वीरेंद्र सहवाग का बल्ला इस मैच में भी नहीं चल सका और वह बस 1 रन बनाकर मपोफू की गेंद पर आउट हो गए. वहीं टीम को दूसरा झटका भी मपोफू ने दिया जब उन्होंने दिलशान को 0 के स्कोर पर बोल्ड कर दिया.

वहीं इन दोनों के आउट होने के बाद केविन ओ ब्रायन और पार्थिव पटेल ने पारी को संभाला पर 45 के स्कोर पर पार्थिव (34) रन बनाकर परविंदर अवाना की गेंद पर आउट हो गए. इसके बाद पिछले मैच में शतक लगाने वाले केविन ओ ब्रायन भी अवाना के दूसरे शिकार बने वह इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सकें और 23 रन बनाकर आउट हो गए. इन दोनों के आउट होने के बाद लेंडल सिमंस और थिसारा परेरा ने पारी को संभाला और इनकी बल्लेबाजी के बदौलत गुजरात जायंट्स ने मणिपाल टाइगर्स को 2 विकेटों से मात दे दी.

मणिपाल ने दिया था 121 रनों का टारगेट
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मणिपाल टाइगर्स की शुरूआत अच्छी नहीं रही और टीम को पहला झटका 15 रन के स्कोर पर शिवकांत शुक्ला (11) के रूप में लगा. वहीं टीम के शुरूआती तीन विकेट 30 रन के भीतर गिर गए. शिवकांत के बाद मणिपाल टाइगर्स के दूसरे ओपनर स्वपनिल (5) रन बनाकर आउट हो गए. मणिपाल को तीसरा झटका ततेंद्रा तायबू के रूप लगा वह अशोक डिंडा के पहले शिकार बने. तायबू इस मैच में सिर्फ 1 रन बना सकें. वहीं इस मैच में मोहम्मद कैफ ने पारी को संभालने की कोशिश की पर वह भी आज बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 24 रन बनाकर डिंडा की गेंद पर आउट हो गए.

मणिपाल के ओर से रविकांत शुक्ला ने सबसे अधिक 32 रनों की पारी खेली. मैच के अंत के ओवर में मणिपाल टाइगर्स के कप्तान हरभजन सिंह (18) ने तेजी से रन बनाए और गुजरात जायंट्स को 121 रनों का लक्ष्य दिया था. हालांकि गुजरात के लिए यह लक्ष्य मुश्किल भरा नहीं रहा और टीम ने 8 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया.  

यह भी पढ़ें:

Exclusive: यूसुफ के साथ खेलने को लेकर इरफान पठान ने दिया मज़ेदार जवाब, टी20 विश्व कप टीम पर कही ये बात

SAT20 League: साउथ अफ्रीका क्रिकेट लीग के ऑक्शन में छाईं SRH की CEO काव्या मारन, फोटोज़ वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
कौन लेगा रोहित शर्मा की जगह? टीम इंडिया में ओपनर के लिए इन 4 खिलाड़ियों की दावेदारी मजबूत
कौन लेगा रोहित शर्मा की जगह? टीम इंडिया में ओपनर के लिए इन 4 खिलाड़ियों की दावेदारी मजबूत
Ind Vs Eng: भारतीय बल्लेबाज क्यों हैं इंग्लैंड में परेशान, इस पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर ने बताई वजह
Ind Vs Eng: भारतीय बल्लेबाज क्यों हैं इंग्लैंड में परेशान, इस पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर ने बताई वजह
नशे की लत ने बर्बाद कर दिया इन 10 क्रिकेटरों का करियर, एक पर लगा बैन तो समुद्र किनारे पर्यटकों को बेचने लगा ड्रग्स
नशे की लत ने बर्बाद कर दिया इन 10 क्रिकेटरों का करियर, एक पर लगा बैन तो समुद्र किनारे पर्यटकों को बेचने लगा ड्रग्स

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
Embed widget