एक्सप्लोरर

BANvSL: आखिरी ओवर में महमुदुल्लाह के छक्के से फाइनल में पहुंचा बांग्लादेश

महमुदुल्लाह की मैच जिताऊ विस्फोटक पारी की बदौलत ट्राई सीरीज़ के सेमीफाइनल जैसे मुकाबले में बांग्लादेश ने मेज़बान टीम श्रीलंका को हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है.

नई दिल्ली/कोलंबो: महमुदुल्लाह की मैच जिताऊ विस्फोटक पारी की बदौलत ट्राई सीरीज़ के सेमीफाइनल जैसे मुकाबले में बांग्लादेश ने मेज़बान टीम श्रीलंका को हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है. मैच के अंतिम ओवर में महमुदुल्लाह ने अपने दिल और दिमाग पर काबू रखते हुए अपनी टीम को जीत की दहलीज़ पर पहुंचा दिया.

बेहद रोमांचक और तनावपूर्ण मुकाबले में तमीम इकबाल (50) और महमुदुल्लाह द्वारा 18 गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से खेली गई 43 रनों की पारी के दम पर श्रीलंका को दो विकेट से मात दे दी.

फाइनल में अब बांग्लादेश की टक्कर रविवार को भारत से होगी.

बांग्लादेश ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया और पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका को 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 159 पर सीमित कर दिया. इसके बाद बांग्लादेशी टीम बल्लेबाज़ी करने आई और मुकाबला अंतिम ओवर तक गया.

आखिरी ओवर में बांग्लादेश को 12 रनों की दरकार थी. इसुरु उदाना ने आखिरी ओवर की पहली गेंद मुस्ताफीजुर रहमान को फेंकी लेकिन इस बाउंसर को रहमान खाली खेल गए. श्रीलंका ने रिव्यू लिया जो जाया चला गया. अगली गेंद भी बाउंसर थी और इस पर रन लेने के प्रयास में रहमान आउट हो गए. चार गेंद में 12 रन चाहिए थे.

इसी बीच बांग्लादेश के खिलाड़ियों का श्रीलंकाई खिलाड़ियों से विवाद हो गया और शाकिब अंपायर से जिरह करने लगे और इसी दौरान उन्होंने अपनी टीम को वापस बुला लिया. हालांकि कोच खालिद मेहमुद ने बल्लेबाजों को वापस भेजा और अगली ही गेंद पर महमुदुल्लाह ने चौका मार दिया. इसके बाद दो रन लिए. बांग्लादेश को जीतने के लिए दो गेंदों में छह रन चाहिए थे. पांचवीं गेंद पर महमुदुल्लहा ने छक्का मार अपनी टीम को जीत दिलाई.

आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश को अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी. उसने 11 के स्कोर पर ही अपना पहला विकेट लिटन दास के रूप में खो दिया था. सब्बीर रहमान (13) 33 के कुल स्कोर पर आउट हुए.

मुश्फीकुर रहीम (28) और इकबाल ने टीम को संभाला और मैच में बनाए रखा. रहीम 97 के कुल स्कोर पर आउट हुए. इसके बाद तमीम और सौम्य सरकार के विकेट गिर जाने से बांग्लादेश का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 109 रन हो गया था. तमीम ने 42 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाए.

यहां से महमुदुल्लाह ने कमान संभाली और टीम को फाइनल में पहुंचाया.

इससे पहले, बांग्लादेशी गेंदबाजो ने अपने कप्तान शाकिब के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी के फैसले को सही साबित किया. श्रीलंका ने 41 रनों पर ही अपने पांच विकेट खो दिए थे.

यहां से कुशल परेरा (61) और तिसारा परेरा (58) के बीच छठे विकेट के लिए हुई 97 रनों की साझेदारी ने श्रीलंका को संकट से उबारा और 100 के पार पहुंचाया. कुशल 138 के कुल स्कोर पर सौम्य सरकार का शिकार बने. 154 के कुल स्कोर पर आखिरी ओवर में तिषारा आउट हुए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
कपिल-गावस्कर समेत 22 दिग्गजों ने इमरान खान के लिए लगाई गुहार, पाकिस्तान PM को लिखा पत्र
कपिल-गावस्कर समेत 22 दिग्गजों ने इमरान खान के लिए लगाई गुहार, पाकिस्तान PM को लिखा पत्र
ऋषभ पंत की इंजरी पर बड़ा अपडेट, जानें क्या अगले दिन करेंगे बैटिंग
ऋषभ पंत की इंजरी पर बड़ा अपडेट, जानें क्या अगले दिन करेंगे बैटिंग
देवदत्त पडिक्कल ने कर ली विराट कोहली की बराबरी, दिग्गजों की लिस्ट में शामिल
देवदत्त पडिक्कल ने कर ली विराट कोहली की बराबरी, दिग्गजों की लिस्ट में शामिल

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget