एक्सप्लोरर

Lunch India vs Australia 2nd Test, Day 2: भारत की खराब शुरुआत, लंच से ठीक पहले लगा पहला झटका

भारत ने यहां पर्थ स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को आस्ट्रेलिया के पहली पारी के स्कोर 326 रनों के सामने भोजनकाल तक अपना एक विकेट महज छह रनों पर गंवा दिया.

भारत ने यहां पर्थ स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को आस्ट्रेलिया के पहली पारी के स्कोर 326 रनों के सामने भोजनकाल तक अपना एक विकेट महज छह रनों पर गंवा दिया.

पहले सत्र के खत्म होने तक लोकेश राहुल एक रन बनाकर खेल रहे हैं. मेजबान टीम ने मुरली विजय के रूप में अपना पहला विकेट खोया.

आस्ट्रेलिया द्वारा सम्मानजनक स्कोर खड़ा करने के बाद अपनी पहली पारी खेलने उतरी भारत को उम्मीद थी कि वह भोजनकाल तक कोई भी विकेट नहीं गंवाएगी लेकिन मिशेल स्टार्क की बेहतरीन गेंद विजय का स्टम्प ले उड़ी और भारत को मायूसी हाथ लगी. इसी के साथ भोजनकाल की घोषणा कर दी गई.

इससे पहले, आस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत छह विकेट के नुकसान पर 277 रनों के साथ की थी. कप्तान टिम पेन और पैट कमिंस के ऊपर आस्ट्रेलिया को आगे ले जाने की जिम्मेदारी थी. इन दोनों ने अपनी जिम्मेदारी को अच्छे से निभाया और दूसरे दिन के तकरीबन शुरुआती एक घंटे तक भारतीय गेंदबाजों को विकेट नहीं लेने दिया.

दोनों ने संयम से बल्लेबाजी की. दोनों ने टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचा दिया. इस साझेदारी को आखिरकार उमेश यादव ने तोड़ा. उमेश ने कमिंस को 310 रनों के कुल स्कोर पर पगबाधा आउट किया. कमिंस ने 19 रन बनाए.

कमिंस के जाने के बाद पेन भी ज्यादा देर टिक नहीं सके. खाता में एक भी रन नहीं जुड़ा था कि जसप्रीत बुमराह ने पेन को पवेलियन भेज आस्ट्रेलिया को आठवां झटका दिया. पेन ने 89 गेंदों का सामना कर पांच चौकों की मदद से 38 रनों की पारी खेली. पेन और कमिंस ने सातवें विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी की.

इसके बाद ईशांत शर्मा ने लगातार दो विकेट लेकर आस्ट्रेलियाई पारी का अंत किया. उन्होंने पहले स्टार्क (6) और फिर जोश हेजलवुड (0) को आउट कर आस्ट्रेलिया को पवेलियन में बैठा दिया.

आस्ट्रेलिया के लिए मार्कस हैरिस ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 141 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके लगाए. एरॉन फिंच ने 105 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 50 रनों की पारी खेली. ट्रेविस हेड ने 58 रनों का पारी खेली. हेड ने अपनी पारी में 80 गेंदों का सामना किया और छह चौके जड़े.

भारत के लिए ईशांत शर्मा ने चार विकेट लिए. जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव और हनुमा विहारी को दो-दो सफलताएं मिलीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 1st ODI Weather: बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का पहला वनडे? जानें मौसम का ताजा अपडेट
बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का पहला वनडे? जानें मौसम का ताजा अपडेट
एक वनडे मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 7 बल्लेबाज, रोहित शर्मा नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
एक वनडे मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 7 बल्लेबाज, रोहित शर्मा नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन! टीम में दिखेंगे 7 नए खिलाड़ी
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन! टीम में दिखेंगे 7 नए खिलाड़ी

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget