एक्सप्लोरर

LUNCH 3rd Test, Day 2 India vs Australia: पुजारा-विराट के आगे विकेट के लिए तरसा ऑस्ट्रेलिया, भारत 277/2

India vs Australia: चेतेश्वर पुजारा के 17वें टेस्ट शतक और कप्तान विराट कोहली के 20वें अर्धशतक की मदद से भारत ने 277/2 रन बना लिए हैं.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट के दूसरे दिन पहले सेशन में एक बार फिर से भारतीय टीम का दबदबा देखने को मिला. चेतेश्वर पुजारा के 17वें टेस्ट शतक और कप्तान विराट कोहली के 20वें अर्धशतक की मदद से भारत ने 277/2 रन बना लिए हैं.

दूसरे दिन 215/2 से आगे खेलने उतरी भारतीय टीम ने आज पहले सेशन में 62 रन जोड़े और कोई विकेट नहीं खोया. पुजारा और कप्तान कोहली ने एक-एक छोर संभाले रखा और पूरे सेशन में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ विकेट के लिए तरसते नज़र आए.

सबसे पहले कप्तान विराट कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद दोनों बल्लेबाज़ों के बीच 100 रनों की साझेदारी पूरी हुई. लेकिन बात यहीं नहीं रुकी. इसके बाद पुजारा का कमाल आना बाकी था. उन्होंने 280 गेंदों में अपना टेस्ट करियर का 17वां शतक जमा दिया. हालांकि उन्होंने अपने करियर का ये सबसे धीमा शतक भी बनाया. उन्होंने इस पारी से पहले कभी भी शतक पूरा करने के लिए इतनी गेंदों का सामना नहीं किया था.

वहीं कप्तान विराट कोहली ने अपनी पारी में 182 गेंदों का सामना किया है जिसमें उन्होंने 8 चौकों के साथ 69 रन बनाए हैं. ऐसी उम्मीद है कि वो इस पारी में एक बार फिर से बल्ला दिखाएंगे और अपना शतक पूरा करेंगे.

दोनों बल्लेबाज़ों ने इस मैच में 62.1 ओवर का सामना करते हुए 154 रनों की साझेदारी कर ली है जो कि इस सीरीज़ की अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी भी है.

बीते दिन पेट कमिंस के दो विकेटों को छोड़ उनके सभी गेंदबाज़ आज एक विकेट के लिए भी तरसते रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10, 16, 3, 1, 8 और 2, कब लौटेगा अभिषेक शर्मा का फॉर्म
10, 16, 3, 1, 8 और 2, कब लौटेगा अभिषेक शर्मा का फॉर्म
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
11 में 6 ओवर मेडन, 5 विकेट... वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने लूटी महफिल; पाकिस्तान चित
11 में 6 ओवर मेडन, 5 विकेट... वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने लूटी महफिल; पाकिस्तान चित
वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे सीरीज में टीम इंडिया का कोच बनने पर कितनी सैलरी मिली?
वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे सीरीज में टीम इंडिया का कोच बनने पर कितनी सैलरी मिली?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget