एक्सप्लोरर

चोट से जूझते रहने वाले नेहरा ऐसे बने थे लिमिटिड ओवर के मास्टर, लक्ष्मण ने किया खुलासा

नेहरा वनडे और ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट में कामयाब गेंदबाज रहे. लेकिन चोटों की वजह से नेहरा का इंटरनेशनल करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा.

कोरोना वायरस की वजह से इस वक्त क्रिकेट नहीं खेला जा रहा है. हालांकि टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वीवीएस लक्ष्मण हर दिन सोशल मीडिया के जरिए उन खिलाड़ियों के बारे में बता रहे जिनके साथ वो क्रिकेट खेले हैं. इसी कड़ी में लक्ष्मण ने बताया है कि किस तरह से आशीष नेहरा लिमिटिड ओवर्स के मास्टर बने थे.

लक्ष्मण ने पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा की तारीफ करते हुए कहा है कि उन्होंने चोटों से जूझते हुए वापसी की और सीमित ओवरों में टीम का अहम हिस्सा बने. लक्ष्मण ने ट्वीट में लिखा, "नाजुक शरीर के कारण गेंदबाजी करियर कम रहा लेकिन आशीष नेहरा ने दर्द से लड़ते हुए लगातार वापसी की और सीमित ओवरों में मास्टर बने."

लक्ष्मण ने लिखा, "चोटों से लगातार वापसी का ईनाम 2011 विश्व कप का मेडल और 38 साल में शानदार फेयरवेल के रूप में मिला." इससे पहले लक्ष्मण ने इंडिया के सबसे कामयाब गेंदबाज रहे अनिल कुंबले की भी तारीफ की थी. लक्ष्मण ने कहा था कि कुंबले में खेलने को लेकर कमाल का जज्बा था. लक्ष्मण अपने बाकी साथी खिलाड़ियों सहवाग, हरभजन, श्रीनाथ के बारे में भी ट्वीटर पर लिख चुके हैं.

नेहरा ने फरवरी 1999 में अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण किया था. उन्होंने भारत के लिए 17 टेस्ट, 120 वनडे और 27 टी-20 मैच खेले हैं. नेहरा के नाम विश्व कप में अभी भी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन का रिकार्ड है. उन्होंने 2003 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 23 रन देकर छह विकेट लिए थे. नेहरा ने नवंबर-2017 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था.

इंग्लैंड ने क्रिकेट की वापसी के लिए कोशिशें तेज की, भारतीय महिला टीम खेल सकती है यह सीरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget