एक्सप्लोरर

KXIPvsRCB: डीविलियर्स पर भारी पड़ी आमला की पारी, 8 विकेट से पंजाब की शानदार जीत


KXIPvsRCB: डीविलियर्स पर भारी पड़ी आमला की पारी, 8 विकेट से पंजाब की शानदार जीत

इंदौर: किंग्स इलेवन पंजाब ने सोमवार को होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के आठवें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर को आठ विकेट से हरा दिया. बैंग्लोर से मिले 149 रनों के औसत लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब ने हाशिम अमला (नाबाद 58) और कप्तान ग्लेन मैक्सवेल (नाबाद 43) की सधी हुई पारियों के दम पर 33 गेंद शेष रहते 150 रन बनाकर जीत हासिल कर ली.


मनन वोहरा (34) ने अमला के साथ पंजाब को शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े. वोहरा का विकेट टाइमल मिल्स ने लिया.


वोहरा के अलावा पंजाब ने अक्षर पटेल (9) का विकेट गंवाया. अक्षर 78 के कुल योग पर पवेलियन लौटे. इसके बाद अमला और मैक्सवेल ने बिना किसी परेशानी के 72 रनों की नाबाद साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिलाई.


अमला-मैक्सवेल ने 11 से अधिक के औसत से यह रन बटोरे.


इससे पहले, बैंग्लोर ने अब्राहम डिविलियर्स (नाबाद 89) की तूफानी पारी की बदौलत चार विकेट पर 148 रन बनाए.


बैंग्लोर की शुरुआत बेहद खराब रही. 15 ओवरों तक वे सिर्फ 71 रन बना सके थे. हालांकि इसके बाद डिविलियर्स ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन रनों की गति बढ़ाने में डिविलियर्स ने देर कर दी और बैंग्लौर चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में असफल रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में रनों की सबसे बड़ी हार, जानें किसके नाम है ये शर्मनाक रिकॉर्ड?
टेस्ट में रनों की सबसे बड़ी हार, जानें किसके नाम है ये शर्मनाक रिकॉर्ड?
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज
बल्लेबाज या गेंदबाज, कोलंबो में किसका साथ देगी पिच? गॉल में स्पिनरों ने मचाया था भौकाल
बल्लेबाज या गेंदबाज, कोलंबो में किसका साथ देगी पिच? गॉल में स्पिनरों ने मचाया था भौकाल
क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 'नर्वस 90' का शिकार बनने वाले बल्लेबाज
क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 'नर्वस 90' का शिकार बनने वाले बल्लेबाज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget