एक्सप्लोरर

KXIP vs MI: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, किंग्स इलेवन पंजाब को मिली पहले बल्लेबाजी का न्योता

आईपीएल 2018 के 34वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. किंग्स इलेवन पंजाब की टीम इस मुकाबले में पहले बल्लबाजी करने उतरेगी. दोनों टीम सीजन-11 में पहली बार एक- दूसरे से भिड़ रही है.

इंदौर: आईपीएल 2018 के 34वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. किंग्स इलेवन पंजाब की टीम इस मुकाबले में पहले बल्लबाजी करने उतरेगी. दोनों टीम सीजन-11 में पहली बार एक- दूसरे से भिड़ रही है.

मोहाली के बाद किंग्स इलेवन पंजाब की टीम अपने दूसरे होमग्राउंड इंदोर में पहला मैच खेल रही है.

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम का प्रदर्शन इस सीजन शानदार रहा है. अबतक खेले गए सात मैचों में पंजाब ने पांच में जीत दर्ज की और पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है. वहीं मुंबई की टीम चाहेगी की पंजाब को हराकर सीजन-11 के प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीद को बरकरार रखे.

आईपीएल 2018 में मुंबई की टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. मुंबई की टीम अबतक खेले गए 8 मैचों में से सिर्फ 2 में ही जीत दर्ज कर पाई है.

इस सीजन में मुंबई की बल्लेबाजी नहीं चली है. कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला भी एक-दो मैचों में ही चला है. उनकी टीम में केवल ओपनर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ही लगातार रन बना रहे हैं. मुंबई के तूफानी बल्लेबाज केरन पोलार्ड का बल्ला भी खामोश ही रहा है.

हार्दिक और क्रुणाल पांड्या भाइयों ने बल्ले से पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था. इन दोनों पर टीम के निचले क्रम को संभालने की जिम्मेदारी है. गेंदबाजी में मुंबई एक बार फिर मयंक मारकंडे पर निर्भर रहेगा. तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, मिचेल मैक्लेघन और मुस्तफिजुर रहमान पर बड़ी जिम्मेदारी है.

वहीं पंजाब की टीम तीनों विभागों में संतुलित प्रदर्शन कर रही है. क्रिस गेल और लोकेश राहुल की ओपनिंग जोड़ी पंजाब की सफलता का मुख्य कारण रही है. इन दोनों ने टीम को शानदार शुरुआत दी है और इस मैच में इन दोनों से यही उम्मीद है.

टीम के मध्यक्रम को करूण नायर ने अच्छे से संभाला है और कई उपयोगी पारियां खेली हैं. लेकिन, पंजाब के लिए युवराज सिंह, मयंक अग्रवाल और एरॉन फिंच का बल्ला शांत रहा

बदलाव- किंग्स इलेवन पंजाब की टीम मुंबई के खिलाफ तीन बदलाव के साथ मैदान पर उतर रही है. टीम में युवराज सिंह, मार्कस स्टॉयनिस और अक्षर पटेल की वपसी हुई है. वहीं मुंबई की टीम ने भी एक बदलाव किया है. टीम में इवन लूईस की वापसी हुई है जबकि कॉयरन पोलार्ड को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया है.

टीम:

किंग्स इलेवन पंजाब - केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, करुण नायर, क्रिस गेल, युवराज सिंह, आर अश्विन, मुजीब उर रहमान, एंड्रयू टाई, अक्षर पटेल, अंकित राजपूत

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), इवन लूईस, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, ज्यां पॉल ड्यूमिनी, बेन कटिंग, सूर्यकुमार यादव, क्रुणाल पांड्या, ईशान किशन, जसप्रित बुमराह, कायरन पोलार्ड, मिचेल मैक्लेघन.

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test से पहले एक और खिलाड़ी चोटिल, गॉल टेस्ट से बाहर!
IND vs SL 1st Test से पहले एक और खिलाड़ी चोटिल, गॉल टेस्ट से बाहर!
टी20 में 500 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, देखें लिस्ट में कितने भारतीय
टी20 में 500 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, देखें लिस्ट में कितने भारतीय
IND vs SL Live Streaming: कल से शुरू होगा भारत-श्रीलंका का वॉर्मअप मैच, जानें कहां देखें लाइव
कल से शुरू होगा भारत-श्रीलंका का वॉर्मअप मैच, जानें कहां देखें लाइव
गिल के लिए श्रीलंका दौरा 'अग्निपरीक्षा', कैफ ने बताया क्यों होगा इम्तिहान
गिल के लिए श्रीलंका दौरा 'अग्निपरीक्षा', कैफ ने बताया क्यों होगा इम्तिहान

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
गिल के लिए श्रीलंका दौरा 'अग्निपरीक्षा', कैफ ने बताया क्यों होगा इम्तिहान
गिल के लिए श्रीलंका दौरा 'अग्निपरीक्षा', कैफ ने बताया क्यों होगा इम्तिहान
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
‘क्या बोलती पब्लिक’, Zen G का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Zen G का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget