एक्सप्लोरर

क्या फिक्स था 2011 विश्व कप का फाइनल मुकाबला?, कुमार संगकारा ने मांगे सबूत

अल्थगामगे ने न्यूज फस्र्ट से कहा, ''साल 2011 में खेला गया विश्व कप फाइनल फिक्स था. मैं अपने बयान पर कायम हूं.''

कोलंबो: श्रीलंका के पूर्व खेल मंत्री महिंदानंद अल्थगामगे ने आरोप लगाया है कि मुंबई में मेजबान भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए विश्व कप 2011 का फाइनल मुकाबला फिक्स था. मंत्री के इस दावे के बाद श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने सबूत दिखाने को कहा है. दो अप्रैल, 2011 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले को भारतीय टीम ने छह विकेट से जीता था. श्रीलंका को लगातार दूसरी बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था.

अल्थगामगे ने न्यूज फस्र्ट से कहा, "साल 2011 में खेला गया विश्व कप फाइनल फिक्स था. मैं अपने बयान पर कायम हूं. यह उस समय हुआ था जब मैं खेल मंत्री था. अपने देश की प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए और अधिक खुलासे नहीं करना चाहता हूं. यह एक ऐसा खेल था जिसमें श्रीलंका जीत सकता था."

उन्होंने कहा, "मैं अपने बयान की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं और बहस के लिए तैयार हूं. मैं इसमें खिलाड़ियों को शामिल नहीं करूंगा लेकिन कुछ समूह जरूर इस मैच को फिक्स करने में शामिल थे. हालांकि, कुछ समूह निश्चित रूप से खेल को फिक्स करने में शामिल थे."

2011 विश्व कप फाइनल में संगकारा टीम के कप्तान थे. उन्होंने कहा कि वर्तमान में आरोपों की तह तक पहुंचना सबसे अच्छी बात है.

संगकारा ने न्यूज फस्र्ट से कहा, "किसी को भी अटकलें लगाने की जरूरत नहीं है और वे इसकी तह तक जा सकते हैं. यह कार्रवाई का सबसे विवेकपूर्ण तरीका होना चाहिए."

बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 274 रन बनाए थे. 275 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 48.2 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया था. इस मैच में एमएस धोनी ने छक्का जड़कर भारत को जीत दिलाई थी. इस ऐतिसाहिक मैच की यादें आजतक भारतीय क्रिकेट फैन्स के जहन में ताजा हैं.

ये भी पढ़ें:

आज के दिन: कपिल देव की 175 रनों की पारी जिसने भारत के 1983 वर्ल्ड कप अभियान को बचाया

इस बल्लेबाज को आउट करने के लिए जब विराट ने अश्विन से कहा- जो करना है करो लेकिन मुझे ये आउट चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया
कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल
कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल
क्लीन शेव, रोहित शर्मा का न्यू लुक; नहीं पहचान पाएंगे आप
क्लीन शेव, रोहित शर्मा का न्यू लुक; नहीं पहचान पाएंगे आप

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget