एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: कुलदीप यादव या फिर आकाशदीप? प्लेइंग 11 को लेकर उलझन में कप्तान रोहित शर्मा

IND Vs ENG: कुलदीप यादव और आकाशदीप ने रांची में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. लेकिन इनमें से किसी एक खिलाड़ी को प्लेइंग 11 से ड्रॉप किया जाएगा.

IND Vs ENG: धर्मशाला टेस्ट के लिए टीम में जसप्रीत बुमराह की वापसी के साथ ही टीम इंडिया नई मुश्किल में फंस गई है. जसप्रीत बुमराह का प्लेइंग 11 में खेलना तय है. ऐसे में टीम इंडिया को कुलदीप यादव और आकाशदीप में से किसी एक को प्लेइंग 11 से बाहर करना होगा. रांची टेस्ट में ये दोनों खिलाड़ी ही भारत के लिए जीत के हीरो साबित हुए हैं, ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा के लिए यह फैसला करना आसान नहीं होने वाला है. हालांकि धर्मशाला की पिच को देखते हुए टीम इंडिया तीन तेज गेंदबाजों के साथ भी मैदान पर उतर सकती है.

रांची टेस्ट से जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया था. इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह की जगह आकाशदीप को डेब्यू करने का मौका मिला. रांची की बेजान पिच पर आकाशदीप ने कमाल करते हुए इंग्लैंड के शुरुआती तीन विकेट झटके और मेहमान टीम को बैकफुट पर धकेल दिया. दूसरी पारी में यही कमाल कुलदीप यादव ने किया. कुलदीप यादव महज 22 रन देकर तीन विकेट लेने में कामयाब हुए. नतीजा ये हुआ कि भारत ने रांची टेस्ट को नाम कर सीरीज में अजेय बढ़त बना ली.

7 मार्च से खेला जाना है धर्मशाला टेस्ट

आर अश्विन रांची में अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने जा रहे हैं. रवींद्र जडेजा गेंद के अलावा बल्ले से भी अहम योगदान दे रहे हैं. इन दोनों खिलाड़ियों में से किसी को भी ड्रॉप करने का रिस्क टीम मैनेजमेंट की ओर से नहीं लिया जाएगा. इस बात की संभावना बेहद ज्यादा है कि टीम इंडिया कुलदीप यादव को ही ड्रॉप करे. बुमराह, सिराज और आकाशदीप तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभालते हुए नज़र आ सकते हैं.

बता दें कि इंग्लैंड ने इस सीरीज का आगाज जोरदार तरीके से किया था. इंग्लैंड सीरीज का पहला मुकाबला जीतने में कामयाब रही थी. लेकिन भारत ने अगले तीन टेस्ट जीतकर सीरीज को अपने नाम कर लिया है. फिलहाल टीम इंडिया 3-1 से आगे है. धर्मशाला टेस्ट मैच 7 मार्च से खेला जाना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिन्मय सुतार बहुत पीछे, इस बल्लेबाज ने 501 रन ठोक बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
चिन्मय सुतार बहुत पीछे, इस बल्लेबाज ने 501 रन ठोक बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
एशियन पैरा गेम्स: भारत के मेडल पर पीएम मोदी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन वायरल
एशियन पैरा गेम्स: भारत के मेडल पर पीएम मोदी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन वायरल

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget