एक्सप्लोरर

धोनी के लिए कोहली का समर्थन असाधारण है: सौरव गांगुली

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने करियर के अंतिम चरण में आलोचना झेल रहे महेंद्र सिंह धोनी को लेकर अपनी राय रखी है. इसके साथ ही उन्होंने मौजूदा कप्तान विराट कोहली की भी सराहना की.

कोलकाता: पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने करियर के अंतिम चरण में आलोचना झेल रहे महेंद्र सिंह धोनी को लेकर अपनी राय रखी है. इसके साथ ही उन्होंने मौजूदा कप्तान विराट कोहली की भी सराहना की.

गांगुली ने एक किताब के विमोचन के दौरान कहा, ‘‘वह (कोहली) बेहतरीन कप्तान है. मुझे नहीं पता कि वह ड्रेसिंग रूम में क्या करता है या रणनीतिक तौर पर वह क्या करता है, क्योंकि मैं काफी दूर था (टीम से). मुझे नहीं पता कि वह टीम बैठक में क्या कहता है लेकिन वह जिस तरह अपने खिलाड़ियों का ख्याल रखता है वह असाधारण है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं महेंद्र सिंह धोनी के बारे में बोलता रहता हूं और मैंने धोनी के लिए विराट के अंदर जो देखा वह शानदार है. एक चैंपियन खिलाड़ी (धोनी) जो संभवत: अपने करियर के अंतिम चरण में है और विराट का आकर यह कहना कि यह मेरा खिलाड़ी है और मैं इसे खिलाना चाहता हूं. आप इससे खिलाड़ी को बदल देते हैं.’’ वीवीएस लक्ष्मण और अजित अगरकर सहित कुछ पूर्व भारतीय क्रिकेटरों ने हाल में टी20 अंतरराष्ट्रीय में धोनी के भविष्य पर सवाल उठाए थे.

नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल में जीत के बाद गांगुली की लॉर्ड्स की बालकोनी में शर्ट उतारकर रहने वाली छवि अब भी लोगों के जेहन में ताजा है जिसके संदर्भ में उन्होंने कहा, ‘‘इससे पहले हमने तीन फाइनल गंवाए थे. मैच के बाद का वह बर्ताव काफी हद तक राहत की तरह था. मैं भावनाओं में बह गया था.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget