एक्सप्लोरर

टीम के तीसरे ओपनर बल्लेबाज हैं अजिंक्य रहाणे: विराट कोहली

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने साफ किया है कि अजिंक्य रहाणे टीम के तीसरे ओपनर बल्लेबाज हैं.

मुंबई: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने साफ किया है कि अजिंक्य रहाणे टीम के तीसरे ओपनर बल्लेबाज हैं. कोहली के इस बयान से तय हो गया कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे.

शिखर धवन और रोहित शर्मा टीम के नियमित ओपनर बल्लेबाज हैं. धवन की अनुपस्थिति में रहाणे से पारी का आगाज करने के लिये कहा गया और उन्होंने हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वनडे के दौरान लगातार चार अर्धशतक जड़े. भारत ने यह सीरीज 4-1 से जीती थी.

कोहली ने मैच से पहले कहा, ‘‘उसने (रहाणे) तीसरे ओपनर बल्लेबाज के रूप में निश्चित तौर पर अवसरों का पूरा फायदा उठाया. मैंने जैसे कहा था कि केएल राहुल भी सलामी बल्लेबाज के लिये दौड़ में बना हुआ था लेकिन जिंक्स (रहाणे) ने अच्छा प्रदर्शन किया और मौके का फायदा उठाया.’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब चार खिलाड़ी एक ही पोजीशन में खेलते हों तो फिर टीम का संयोजन इसी तरह से बनता है और निश्चित तौर पर अब इनमें से एक को बाहर बैठना होगा क्योंकि केवल दो ही प्लेइंग में खेल सकते हैं. ’’ कोहली ने कहा कि वह नहीं चाहते कि रहाणे मध्यक्रम में उतरकर भ्रम में पड़ें.

उन्होंने कहा, ‘‘हम नहीं चाहते कि उसे (रहाणे) मध्यक्रम में उतारकर हम भ्रम में डालें क्योंकि वनडे क्रिकेट में आपको अपना खेल अपनी पोजीशन के हिसाब से तय करना पड़ता है. वह हमेशा शीर्ष क्रम में अच्छा प्रदर्शन करता रहा है क्योंकि उसकी तकनीक उसके अनुकूल है. इससे उसे गेंदबाजों पर हावी होने की स्वतंत्रता मिलती है. ’’

कप्तान ने कहा, ‘‘इसलिए जैसा मैंने कहा कि हम उसे असमंजस में नहीं डालना चाहते हैं और वह जानता है कि अगर कोई बल्लेबाज नहीं चलता है और या चोटिल हो जाता है तो वह उसका स्थान लेने के लिये तैयार है. ’’ इंग्लैंड के खिलाफ 2011 में डेब्यू करने वाले रहाणे ने अब तक 84 वनडे में 2822 रन बनाये और उनका सर्वोच्च स्कोर 111 रन है.

केएल राहुल के टीम का हिस्सा नहीं होने के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘इस सीरीज में केएल की जगह दिनेश आया है. केएल अधिकतर पारी का आगाज करता है और हम नहीं चाहते कि जिस तरह से रहाणे को मजबूरी में मध्यक्रम में खेलना पड़ा वैसा उसके साथ भी हो.’’ कोहली ने कहा कि टीम को अच्छा संतुलन बनाये रखने की जरूरत है. उन्होंने इसके साथ ही स्वीकार किया कि कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की स्पिन जोड़ी इतना अच्छा प्रदर्शन कर रही है कि वह इन दोनों को साथ में खिलाने का लोभ नहीं छोड़ पाये.

उन्होंने कहा, ‘‘हमें विश्व कप से पहले अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी संयोजन ढूंढना होगा. ईमानदारी से कहूं तो हम इन दोनों को साथ में खिलाने की नहीं सोच रहे थे लेकिन वे बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और इसलिए हर मैच में खेल रहे हैं. ’’

कोहली ने कहा, ‘‘रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा पिछले छह सात साल से लगातार सीमित ओवरों की क्रिकेट खेल रहे हैं. इन युवाओं ने अच्छा प्रदर्शन किया और इससे विश्व कप से पहले हमारे पास गेंदबाजों की अच्छी खेप तैयार हो गयी है. ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

21वीं सदी के 10 सबसे खूंखार गेंदबाज, बटलर और ब्रॉड ने बनाई है सूची
21वीं सदी के 10 सबसे खूंखार गेंदबाज, बटलर और ब्रॉड ने बनाई है सूची
IND vs WI 4th T20I Live: वेस्टइंडीज का पहला विकेट गिरा, अक्षर पटेल को मिली सफलता; भारत को राहत
Live: वेस्टइंडीज का पहला विकेट गिरा, अक्षर पटेल को मिली सफलता; भारत को राहत
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
रणजी ट्रॉफी: अभिषेक का शतक, मोहम्मद शमी ने लिए 5 विकेट; बंगाल ने दिल्ली को बुरी तरह हराया
रणजी ट्रॉफी: अभिषेक का शतक, मोहम्मद शमी ने लिए 5 विकेट; बंगाल ने दिल्ली को बुरी तरह हराया

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget