एक्सप्लोरर

ऋषभ पंत ने अपने फैसले से दुनिया को किया हैरान, IPL 2025 से पहले ठुकरा दिया कप्तानी का ऑफर

Rishabh Pant Ranji Trophy: ऋषभ पंत रणजी ट्रॉफी में 23 जनवरी से शुरू होने अगले मैच में दिल्ली के लिए खेलते नजर आएंगे. दिल्ली का मैच सौराष्ट्र से होने वाला है.

Rishabh Pant Declines Captain Offer: रणजी ट्रॉफी में अगले चरण के मैच 23 जनवरी से शुरू होने वाले हैं. यह तय हो गया है कि ऋषभ पंत अब दिल्ली के लिए डोमेस्टिक मैच खेलते दिखेंगे, जिसका सामना अगली भिड़ंत में सौराष्ट्र से होना है. बीते शुक्रवार, 17 जनवरी को DDCA के अधिकारियों की बैठक हुई थी, जिसके बाद घोषणा कर दी गई कि ऋषभ पंत ने दिल्ली टीम की कप्तानी करने का ऑफर ठुकरा दिया है. पंत ने खुद से कहीं युवा आयुष बदोनी को ही कप्तान बनाए रखने की बात कही. यह किसी मिसाल से कम नहीं कि किसी सीनियर खिलाड़ी ने खुद से युवा खिलाड़ी को कप्तान बनाए रखने का समर्थन किया है.

यह पिछले 7 साल में पहली बार होगा जब ऋषभ पंत कोई रणजी मैच खेल रहे होंगे. रिपोर्ट्स अनुसार पंत ने इस कारण कप्तानी को ठुकराया है क्योंकि वो दिल्ली टीम का नियमित हिस्सा नहीं हैं और उनके लिए मैनेजमेंट को कोई बदलाव की जरूरत नहीं है. बता दें कि पंत अपने करियर में 5 टी20 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं, इसके अलावा उन्हें IPL में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करने का खूब सारा अनुभव प्राप्त है. डीडीसीए सौराष्ट्र के खिलाफ मैच में उनके अनुभव का फायदा उठाना चाहता था, लेकिन पंत ने कप्तानी के ऑफर को ठुकरा दिया है.

ऋषभ पंत ने रणजी ट्रॉफी में अब तक कुल 15 मैच खेले हैं, जिनकी 21 पारियों में उनके नाम 1,287 रन हैं. वो रणजी ट्रॉफी में 61.29 के औसत से रन बनाते आए हैं और अब तक 4 शतक जड़ने के अलावा तीन अर्धशतकीय पारी भी खेल चुके हैं.

अभी आयुष बदोनी कर रहे हैं कप्तानी

रणजी ट्रॉफी में अभी 25 वर्षीय आयुष बदोनी दिल्ली टीम की कप्तानी कर रहे हैं. कप्तान के तौर पर उनका अब तक का प्रदर्शन काफी बढ़िया रहा है क्योंकि उनके अंडर दिल्ली ने 9 मैचों में से सात जीते हैं. मौजूदा सीजन में दिल्ली को ग्रुप डी में रखा गया है और पॉइंट्स टेबल में वह अभी चौथे स्थान पर विराजमान है. बदोनी के व्यक्तिगत प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2024-25 में अब तक चार पारियों में 296 रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें:

रिंकू सिंह और SP सांसद प्रिया सरोज का रिश्ता तय, जल्द लखनऊ में होगी सगाई, पिता ने ABP न्यूज से किया कंफर्म

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
Lord's Pitch Report: IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Embed widget