एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत को कीपिंग सिखाने वाले किरण मोरे बोले- मेरी डांट का कभी बुरा नहीं मानता था

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने करीब 9 महीने तक सुशांत सिंह राजपूत को कीपिंग की ट्रेनिंग दी. सुशांत के बारे में सुनकर किरण मोरे बेहद दुखी हैं.

बॉलीवुड के युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली है. 'एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' में धोनी का किरदार निभाकर सुशांत सिंह राजपूत ने अपने छोटे से करियर में ही एक अलग पहचान बना ली थी. सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में धोनी का किरदार बखूबी निभाया था. फिल्म के लिए सुशांत को कीपिंग सिखाने वाले पूर्व क्रिकेटर किरण मोरे ने युवा अभिनेता की आत्महत्या पर दुख जाहिर किया है. मोरे ने बताया है कि वह सुशांत को काफी डांट लगाते थे लेकिन उन्होंने कभी बुरा नहीं माना.

किरण मोरे ने एबीपी न्यूज से कहा, ''मेरे लिए यह बड़े दुख की बात है. सुशांत बड़ा मेहनती लड़का था. खुद इंजिनियर था और पढ़ाई में इतना अच्छा था. मैंने उससे चार, चार घंटे काम करवाया. वो फिटनेस का बड़ा ध्यान रखता था और काफी तेज था. मेरे लिए उसका जाना बड़ा शॉक है. मैंने 9 महीने तक साथ काम किया. बुरा लगता है.''

मोरे ने आगे कहा, ''एक्टर के लिए क्रिकेट खेलना आसान नहीं होता. वो हर दिन चार पांच घंटे मेहनत करता था. उसने बहुत मेहनत किया. उसे था कि धोनी जैसे बड़े खिलाड़ी पर फिल्म बना रहे हैं तो कोई कसर नहीं रहनी चाहिए.''

किसी बात का बुरा नहीं माना

मोरे ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत को हमेशा डांट लगाते थे. उन्होंने कहा, ''कभी 15 मिनट लेट हो जाता था तो मैं उसे डांट लगा देता था. फिर वो 15 मिनट जल्दी आने लगा. लेकिन मैं किसी ना किसी बात पर उसे डांट लगा देता था. मैंने उसे स्टूडेंट की तरह ही देखा. सुशांत ने कभी मेरी बातों का बुरा नहीं माना.''

बता दें कि धोनी पर बनी फिल्म सुशांत के करियर की सबसे कामयाब फिल्म रही. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. धोनी पर बनी इस फिल्म में सुशांत के काम की खूब तारीफ हुई थी. धोनी ने खुद माना था कि सुशांत ने बिल्कुल उनके जैसा हैलीकॉप्टर शॉट लगाया है.

'धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' में सुशांत के काम से खुश थे माही, कहा था इसने मेरे जैसा हैलीकॉप्टर शॉट लगाया है
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड से हार के बाद BCCI एक्शन मोड में, श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर की लगेगी क्लास
इंग्लैंड से हार के बाद BCCI एक्शन मोड में, श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर की लगेगी क्लास
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Team India Performance: इंग्लिश कंडीशन में पहली बार खेले 8 भारतीय खिलाड़ी, सीरीज हार का गुनहगार कौन?
इंग्लिश कंडीशन में पहली बार खेले 8 भारतीय खिलाड़ी, सीरीज हार का गुनहगार कौन?
ENG-W vs IND-W One-off Test Live Streaming: भारत-इंग्लैंड महिला टेस्ट कब, कहां और कैसे देखें?
ENG-W vs IND-W One-off Test Live Streaming: भारत-इंग्लैंड महिला टेस्ट कब, कहां और कैसे देखें?

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget