एक्सप्लोरर

KXIPvKKR: किंग्स इलेवन पंजाब ने टॉस जीतकर केकेआर को बल्लेबाज़ी के लिए बुलाया

कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ होने वाली बड़ी टक्कर में किंग्स इलेवन पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है.

नई दिल्ली/कोलकाता: कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ होने वाली बड़ी टक्कर में किंग्स इलेवन पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है. आईपीएल सीज़न 11 में आज ये बड़ी टक्कर होनी है. दोनों टीमों पॉइंट्स टेबल में तीन-तीन मुकाबले जीतकर छह अंक हासिल कर चुकी हैं.

अपने घरेलू मैदान पर खेल रही दिनेश कार्तिक की अगुवाई वाली केकेआर की टीम ने आज टीम में कोई भी बदलाव नहीं किया है. जबकि किंग्स की टीम ने आज अपने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है. उन्होंने तेज़ गेंदबाज मोहित शर्मा के स्थान पर अंकित राजपूत को बुलाया है. तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने पिछले मैच में भी काफी रन लुटाए थे जिसकी वजह से आज उन्हें प्लइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ा है.

केकेआर के लिए आज सबसे बड़ी परीक्षा किंग्स के स्टार क्रिस गेल को रोकने की होगी. गेल गुरुवार को हैदराबाद के खिलाफ 63 गेंदों पर 105 रन की नाबाद शतकीय पारी खेलकर पंजाब को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया था. गेल ने पिछले मैच में भी अर्धशतक बनाया था. क्रिस गेल इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं और अगर वो रंग हुए तो दूसरी टीम का रंग उड़ाने का पूरा माद्दा रखते हैं.

कोलकाता ने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराया था. कोलकाता के लिए नीतीश राणा गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

कुलदीप यादव और पीयूष चावला गेंद से अच्छा काम कर रहे हैं. राणा ने पांच मैचों में अब तक 162 रन बनाने के अलावा चार विकेट भी लिए हैं. कोलकाता की चिंता क्रिस लिन के फार्म में न लौटने की है.

पंजाब के लिए गेल का फार्म में लौटना राहत की बात है. इसके अलावा एरॉन फिंच, लोकेश राहुल, मयंक अग्रवाल और युवराज सिंह से भी टीम को काफी उम्मीदें हैं.

पंजाब के लिए गेंदबाजी थोंड़ा चिंता का विषय है.

पंजाब और कोलकाता ने अब तक 21 बार एक दूसरे का सामना किया है जिसमें 14 बार कोलकाता और सात बार पंजाब ने जीत दर्ज की है.

आज जो भी टीम मुकाबला जीतेगी वो अंकतालिका को टॉप कर लेगी. मौजूदा समय में चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है.

टीमें:
पंजाब: रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), युवराज सिंह, करूण नायर, लोकेश राहुल, क्रिस गेल, एरॉन फिंच, मयंक अग्रवाल, अंकित राजपूत, मुजीब उर रहमान, बरिनन्दर शरण, एंड्र टाई.

कोलकाता: दिनेश कार्तिक (कप्तान/विकेटकीपर), आंद्रे रसैल, क्रिस लिन, रोबिन उथप्पा, कुलदीप यादव, पीयूष चावला, नितीश राणा, शिवम मावी, शुभमन गिल, टॉम कुरैन, सुनील नारायण.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC की ताजा रैंकिंग में भारतीयों का जलवा, टीम इंडिया का गेंदबाज नंबर-1
ICC की ताजा रैंकिंग में भारतीयों का जलवा, टीम इंडिया का गेंदबाज नंबर-1
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget