एक्सप्लोरर

Kieron Pollard ने रचा इतिहास, 600 टी20 मैच खेलने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने

कीरोन पोलार्ड दुनिया के सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने वाले क्रिकेटर हैं. हाल ही में पोलार्ड ने एक नया मुकाम हासिल किया है.

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) टी20 फॉर्मेट में दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं. पोलार्ड टी20 फॉर्मेट में नया इतिहास रचने में कामयाब रहे हैं. पोलार्ड 600 टी20 मुकाबले खेलने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं. द हंड्रेड लीग में लंदन की ओर से खेलते हुए पोलार्ड ने यह मुकाम हासिल किया. हालांकि पोलार्ड ने इस साल अप्रैल में ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था.

लेकिन 34 साल के पोलार्ड ने दुनियाभर में होने वाली अलग अलग घरेलू टी20 लीग में खेलना जारी रखा है. पोलार्ड ने अपने 600वेंमैच में बल्ले से कमाल दिखाया और 11 गेंद में ही 34 रन की पारी खेली. पोलार्ड की पारी में चार छक्के शामिल रहे. 

इंडियन प्रीमियर लीग में पोलार्ड पिछले करीब 12 साल से मुंबई इंडियंस का अहम हिस्सा बने हुए हैं. इसके अलावा वो कैरिबियन प्रीमियर लीग में त्रिनबागो नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हैं. ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में पोलार्ड एडिलेड स्ट्राइकर्स और मेलबर्न की ओर से खेल चुके हैं. पोलार्ड पाकिस्तान सुपर लीग और बांग्लादेश प्रीमियर लीग में भी खेलते हैं. पोलार्ड दक्षिण अफ्रीका की अगले साल शुरू होने वाली टी20 लीग का हिस्सा भी हो सकते हैं. 

सबसे आगे हैं पोलार्ड

इंटरनेशनल क्रिकेट में पोलार्ड का करियर हालांकि ज्यादा लंबा नहीं रहा. पोलार्ड ने वेस्टइंडीज के लिए 101 टी20 मुकाबले खेले और इनमें 1569 रन बनाए. पोलार्ड ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 42 विकेट भी हासिल किए. इस साल फरवरी में इंडिया के खिलाफ उन्होंने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था. वैसे 600 टी20 मुकाबलों में पोलार्ड ने 11,723 रन बनाए हैं और वह 309 विकेट लेने में भी कामयाब रहे हैं.

पोलार्ड फिलहाल दुनिया के सबसे ज्यादा टी20 मुकाबले खेलने वाले क्रिकेटर हैं. दूसरे नंबर पर डवेन ब्रावो हैं जिन्होंने 543 टी20 मैच खेले हैं. पाकिस्तान के शोएब मलिक 472 मुकाबलों के साथ तीसरे स्थान पर हैं. क्रिस गेल ने 463 टी20 मैच खेले हैं. इंग्लैंड के रवि बोपारा 426 टी20 मैच खेल चुके हैं.

Suryakumar Yadav टीम में जगह को लेकर नहीं सोचते, आकाश चोपड़ा ने किया दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया का बदला कोच, रोहित शर्मा की आई प्रतिक्रिया; जानें क्या बोले
टीम इंडिया का बदला कोच, रोहित शर्मा की आई प्रतिक्रिया; जानें क्या बोले
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget