एक्सप्लोरर

केशव महाराज बोले, 'हमें सकारात्मक रह कर, भारत पर दवाब बनाना होगा'

बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज ने कहा है कि दूसरे टेस्ट मैच में उनकी टीम दक्षिण अफ्रीका को सकारात्मक रह कर भारत पर दबाव बनाना होगा.

बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज ने कहा है कि दूसरे टेस्ट मैच में उनकी टीम दक्षिण अफ्रीका को सकारात्मक रह कर भारत पर दबाव बनाना होगा. भारत ने टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 275 रनों पर ढेर कर दिया. दक्षिण अफ्रीका को यहां तक पहुंचाने में महाराज की 72 रनों की संघर्षपूर्ण पारी का अहम योगदान रहा. महाराज ने अपनी पारी में 132 गेंदों का सामना किया और 12 चौके मारे. महाराज ने वार्नोन फिलेंडर के साथ 109 रनों की साझेदारी की. फिलेंडर ने नाबाद 42 रन बनाए. मैच के बाद महाराज ने कहा, "मेरे कंधे में काफी दर्द है. मैंने कल डाइव मारी थी, काफी परेशानी हुई. लेकिन उम्मीद है कि सीरीज में मैं आगे अच्छा रहूंगा." उन्होंने कहा, "मैंने और फिलेंडर ने चायकाल तक टिके रहने का पहला लक्ष्य बनाया था. निचले क्रम में खेलते हुए मैं थोड़ा विवेकहीन हो जाता हूं, लेकिन फिलेंडर ने मुझे संयम में रखा और मैं कुछ रन कर पाया." उन्होंने कहा, "मैं ज्यादा से ज्यादा समय मध्य में बिताना चाहता था. मैं नहीं जानता कि भारत क्या करने वाला है, लेकिन हमें सकारात्मक रहने की जरूरत है, हमें पीछे न रहते हुए कुछ साझेदारियां बनानी होंगी और वापस से दबाव भारत पर लाना होगा." महाराज ने साथ ही कहा कि पिच अच्छी स्थिति में नहीं है इसलिए इस पर रन बनाना मुश्किल हो रहा है. उन्होंने कहा, "विकेट टूट चुकी है, इस पर रन बनाना मुश्किल होता जा रहा है और मोहम्मद शमी को रिवर्स स्विंग भी मिल रही है, लेकिन मुझे लगा कि हमने अच्छा खासा संभाल लिया."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WTC Points Table: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की दौड़ से बाहर पाकिस्तान? जानें पॉइंट्स टेबल में कहां भारत
WTC फाइनल की दौड़ से बाहर पाकिस्तान? जानें पॉइंट्स टेबल में कहां भारत
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
EXCLUSIVE: 'इंग्लैंड-आयरलैंड से हार पर टीम मैनेजमेंट से जवाब मांगे BCCI', मोहम्मद कैफ ने क्या कहा
'इंग्लैंड-आयरलैंड से हार पर टीम मैनेजमेंट से जवाब मांगे BCCI', मोहम्मद कैफ ने क्या कहा
भारतीय ओपनर प्रतिका रावल का काउंटी क्रिकेट में डेब्यू, वार्विकशायर से खेलेंगी
भारतीय ओपनर प्रतिका रावल का काउंटी क्रिकेट में डेब्यू, वार्विकशायर से खेलेंगी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
Embed widget